Illegal Mining (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा में अवैध रेत तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 12 लाख रुपये का माल जब्त

Illegal Sand Smuggling: भंडारा जिले के लाखनी और पवनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित 12.12 लाख रुपये का माल जब्त किया।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara Police Action: भंडारा जिले में अवैध रेत उत्खनन और तस्करी के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अपनी मुस्तैदी बढ़ा दी है। इसी कड़ी में लाखनी और पवनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने पेट्रोलिंग और नाकाबंदी के दौरान अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरट्रॉलियों को पकड़ा।

दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने दो ब्रास सरकारी रेत और वाहनों समेत कुल बारह लाख बारह हजार रुपये का माल जब्त कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पहली कार्रवाई लाखनी थाना क्षेत्र के रेंगेपार कोहली मार्ग पर की गई। पुलिस हवालदार रामटेके अपने सहयोगियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान रात में एक संदिग्ध ट्रैक्टरट्रॉली दिखाई दी।

लाखनी और पवनी में अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर पकड़े

पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली, तो उसमें बिना किसी रॉयल्टी पास और परमिट के अवैध रूप से चोरी की गई सरकारी रेत लदी पाई गई। ट्रैक्टर चालक के पास वाहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज भी नहीं मिले। इस मामले में पुलिस ने संजय नगर, लाखनी निवासी संजय कुंभरे 22 को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पांच लाख रुपये का ट्रैक्टर, एक लाख की बिना नंबर वाली ट्रॉली और छह हजार रुपये मूल्य की एक ब्रास रेत मिलाकर कुल छह लाख छह हजार रुपये का माल जब्त किया है। दूसरी कार्रवाई पवनी के आजाद चौक परिसर में रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान की गई।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम को ट्रैक्टरट्रॉली आती दिखी। पुलिस स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए जब गाड़ी को रोककर जांच की, तो उसमें भी बिना किसी पास के आर्थिक फायदे के लिए चुराई गई सरकारी रेत पाई गई। पुलिस हवालदार फलणीकर की शिकायत पर वैजेश्वर वार्ड, पवनी निवासी सुरेश लहुजी काटेखाये 45 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पांच लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर, एक लाख रुपये की ट्रॉली और छह हजार रुपये मूल्य की एक ब्रास रेत सहित कुल छह लाख छह हजार रुपये का माल जब्त किया है।

पाइप काटकर चुरा ले गए दो मोटर पंप

पवनी क्षेत्र के बेटाला में गोसेखुर्द बांध की दाईं मुख्य नहर से अज्ञात चोरों ने दो इलेक्ट्रिक मोटर पंप चुरा लिए। बेटाला निवासी आकाश आनंदराव मुंडले 28 अपने खेत में गए। उन्होंने कचरा जलाने के बाद गोसेखुर्द बांध की दाईं मुख्य नहर में पानी खींचने के लिए रखे पांच हॉर्स पावर के दो इलेक्ट्रिक मोटर पंपों को देखा और शाम पांच बजे अपने घर लौट आए।

रिपोर्ट दर्ज

अगले दिन सुबह जब वे दोबारा अपने खेत में नहर के पास गए, तो उन्हें दोनों इलेक्ट्रिक मोटर पंप दिखाई नहीं दिए। चोरों ने पाइप काटकर दोनों पंपों को वहां से गायब कर दिया था। आकाश मुंडले ने आसपास के खेतों में काम करने वाले किसानों से पूछताछ की और काफी खोजबीन की, लेकिन मोटर पंपों का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उसने पवनी थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पवनी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोरी गए दोनों मोटर पंपों की कीमत लगभग बीस हजार रुपये आंकी गई है।

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक

वैश्विक संकटों के बीच भारत का एजेंडा तय, सुधार और आतंकवाद पर रहेगा फोकस; UNGA में 26 सितंबर को संबोधन

IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

AI तकनीक ने दी आयुष्मान योजना को उड़ान, भारत में 33% आबादी को लाभ; योजना के 8 साल पूरे

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश