भंडारा सड़क योजना (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
भंडारा

Bhandara: 580 में से 306 सड़कें तैयार, 420 नए कामों से चमकेगी गांवों की सूरत; जानें खेत सड़क योजना का ब्योरा

Bhandara Farm Roads: भंडारा जिले के किसानों के लिए खुशखबरी! 420 नई खेत सड़कों को मिली मंजूरी, मानसून से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य। अतिक्रमण करने पर होगी जेल।

प्रिया जैस

Bhandara District News: भंडारा जिले के किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मुख्य आधार माने जाने वाले 'पांदण' (खेतों तक जाने वाले रास्ते) सड़कों के निर्माण में भंडारा जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मातोश्री ग्रामसमृद्धि खेत सड़क योजना के तहत जिले के 420 विकास कार्यों को तकनीकी और प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

जिला प्रशासन ने इन सभी कार्यों को मानसून शुरू होने से पहले यानी बारिश की पहली बूंद गिरने से पूर्व भौतिक रूप से पूर्ण करने का कड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। महाराष्ट्र शासन ने पुरानी खेत सड़क योजना को मातोश्री ग्रामसमृद्धि के रूप में नया स्वरूप दिया है। इसका मुख्य उद्देश्य खेतों तक जाने वाले दुर्गम रास्तों को बारहमासी सुगम बनाना है। ये कार्य मनरेगा और राज्य सरकार के फंड से संयुक्त रूप से संचालित किए जा रहे हैं।

खेतों पर अतिक्रमण अब अपराध

योजना के वित्तीय ढांचे में 60 प्रतिशत खर्च मजदूरी पर और 40 प्रतिशत सामग्री पर किया जा रहा है, जिससे मुख्य रूप से सड़कों का खडीकरण और मजबूतीकरण सुनिश्चित होगा। 3 अप्रैल 2025 के ऐतिहासिक शासन निर्णय के अनुसार, खेत सड़कों पर अतिक्रमण को अब फौजदारी अपराध की श्रेणी में रखा गया है। इस कड़े कानून के कारण जिले की अधिकांश सड़कें अब अतिक्रमण मुक्त हो चुकी हैं। अब ट्रैक्टर और आधुनिक कृषि मशीनरी सीधे किसानों के खेतों तक पहुंच रही है, जिससे फसल का परिवहन बेहद सुलभ हो गया है। स्थानीय किसानों का कहना है कि जो माल पहले बैलगाड़ी से लाने में घंटों लग जाते थे, वह अब मिनटों में घर या मंडी पहुंच रहा है।

मजदूरों का पलायन थमेगा

  • योजना के तहत 60 प्रतिशत बजट मजदूरी के लिए आरक्षित होने से ग्रामीण मजदूरों को अपने ही गांव में रोजगार उपलब्ध हो रहा है।
  • इससे न केवल मजदूरों के पलायन पर रोक लगेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
  • वर्तमान में ये कार्य मनरेगा और केंद्र सरकार की विकसित भारत - जी राम जी योजना के समन्वय से चलाए जा रहे हैं।
  • जिले में साल 2025 के दौरान 580 में से 306 सड़कों का काम सफलतापूर्वक पूरा किया गया था, जबकि वर्ष 2026 के लिए अब 420 नए कार्यों को मंजूरी मिली है।
  • जिलाधिकारी ने सभी स्वीकृत कार्यों को युद्ध स्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए हैं ताकि आगामी बारिश में किसानों को कीचड़ और गड्ढों की समस्या से न जूझना पड़े।

तत्काल काम शुरू करने के निर्देश

भंडारा उपजिलाधिकारी (रोगायो) प्रशांत पडघन ने कहा मातोश्री खेत सड़क कार्यों के प्रारूप को शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार काम तत्काल शुरू कर दिए गए हैं। हमारा प्रयास है कि मानसून से पहले सभी काम पूरे हो जाएं। पूर्ण कार्यों के प्रस्ताव के आधार पर फंड निरंतर उपलब्ध कराया जा रहा है।

एक नजर खेत सड़कों के कामों पर

  • योजना: मातोश्री ग्रामसमृद्धि खेत सड़क योजना
  • बजट अनुपात: 60 प्रतिशत मजदूरी, 40 प्रतिशत सामग्री
  • वित्तीय स्रोत: मनरेगा और राज्य सरकार
  • 2025: 580 में से 306 सड़कों का काम पूर्ण
  • 2026: 420 नए कार्यों को मिली मंजूरी
  • कानूनी प्रावधान: अतिक्रमण फौजदारी अपराध
  • मुख्य उद्देश्य: खेतों तक बारहमासी सड़क सुविधा।
  • प्रभाव: किसानों को परिवहन में सुविधा और मजदूरों को स्थानीय रोजगार।

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी