पालकमंत्री पंकज भोयर (सोर्सः सोशल मीडिया)
भंडारा

Bhandara News: भंडारा में बनेगा लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे का भव्य स्मारक, पालकमंत्री पंकज भोयर की घोषणा

Bhandara Samadhan Shivir: भंडारा में पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे के भव्य स्मारक के निर्माण की घोषणा की। महसूल समाधान शिविर में नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

आंचल लोखंडे

Bhandara Annabhau Sathe Memorial: भंडारा में लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे का एक भव्य स्मारक बनाया जाएगा। यह महत्वपूर्ण घोषणा राज्य के गृह-ग्रामीण, आवास, स्कूली शिक्षा, सहकारिता व खनन राज्यमंत्री तथा भंडारा जिले के पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने की। वे हेमंत सेलिब्रेशन में राजस्व विभाग की ओर से आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर के दौरान बोल रहे थे।

लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

पालकमंत्री डॉ. भोयर ने कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से नागरिकों को उनके घर तक सरकारी सेवाओं और योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। इससे सरकार और जनता के बीच विश्वास मजबूत हो रहा है तथा जन- केंद्रित प्रशासन की अवधारणा हकीकत में बदल रही है। महायुति सरकार जन-कल्याणकारी दृष्टिकोण के साथ काम कर रही है ताकि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। शिविर में 20 से अधिक सरकारी विभागों ने हिस्सा लेकर नागरिकों को विभिन्न सेवाएं व योजनाएं प्रदान कीं।

कामगारों को सामग्री

इस दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक परिणय फुके ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर के माध्यम से जिले के नागरिकों को 4 हजार से अधिक सुविधाओं व लाभों का वितरण किया गया। साथ ही घरेलू कामगारों को गृह उपयोगी सामग्री दी गई।

सरकारी योजनाओं का लाभ भी वितरित

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता और तत्परता से हल करने के निर्देश दिए इस अवसर पर नगराध्यक्ष मधुरा मदनकर, जिलाधिकारी सावन कुमार, अपर जिलाधिकारी राजेंद्रकुमार जाधव, अपर पुलिस अधीक्षक नीलेश मोरे सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना