दूषित जलापूर्ति (सोर्सः सोशल मीडिया)
भंडारा

Bhandara News: भागडी में दूषित जलापूर्ति से हजारों ग्रामीणों पर बीमारियों का खतरा, जल शुद्धिकरण केंद्र की मांग

Drinking Water Crisis: भंडारा जिले के भागडी गांव में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत दूषित पानी की आपूर्ति होने का आरोप है। करीब 3,000 ग्रामीणों पर जलजनित बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।

आंचल लोखंडे

Bhandara Contaminated Water Supply: ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत कुछ वर्षों पूर्व निर्माण जलापूर्ति योजना के नलों में प्रत्यक्ष नदी के दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। जिसके कारण तहसील के भागडी के हजारों ग्रामीणों पर विभिन्न बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों में सरकार के ग्रामीण जलापूर्ति योजना विभाग सहित जल जीवन मिशन प्रशासन के खिलाफ तीव्र आक्रोश एवं दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 3,000 जन संख्या वाली तहसील के भागडी गांव में 2530 वर्षों पूर्व सरकार के ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के तहत जलापूर्ति योजना का निर्माण किया गया था। इस योजना के तहत स्थानीय भागडी के चूलबंद नदी में कुएं का निर्माण किया गया है। उक्त कुएं से जलापूर्ति योजना के तहत घरेलू नलों में पीने के पानी की आपूर्ति शुरू है।

चूलबंद नदी का दूषित पानी पहुंच रहा घरों तक

हालांकि इस योजना के विस्तार के लिए पिछले कुछ वर्षों में जल जीवन मिशन योजना के तहत जलापूर्ति के लिए आवश्यक सुविधाएं निर्माण की गई। चूलबंद नदी में बनाए गए कुएं में हर वर्ष बाढ़ का पानी जमा होता है।

जिसके कारण इस गांव के सभी नलों में दूषित पानी की आपूर्ति होती है। इस समस्या को लेकर स्थानीय ग्रापं के पदाधिकारी एवं ग्रामीणों ने सरकार के जल जीवन मिशन योजना के तहत जल शुद्धिकरण केंद्र के निर्माण की मांग की है। किंतु उक्त मांग पर सरकार एवं प्रशासन से अनदेखी की जा रही है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO