मुंबई की झीलों में 41.36% पहुंचा पानी: विहार-तुलसी जलाशय ओवरफ्लो, फिलहाल 10 प्रतिशत की पानी कटौती रहेगी जारी

Mumbai Lakes Water Level: मुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 41.36% पहुंचा। विहार और तुलसी झीलें ओवरफ्लो हुईं, लेकिन बीएमसी जुलाई के अंत में समीक्षा तक 10% पानी कटौती जारी रखेगी।
Mumbai lake levels surge to 41.36% with Vihar and Tulsi reservoirs overflowing. BMC clarifies that the 10% water cut will continue until the end of July.
मुंबई की झीलों पानी कटौती(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Vihar Tulsi Lake Overflow: जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश से मुंबई के जलाशय लबालब हो रहे हैं। शहर को जलापूर्ति करने वाली सातों झीलों का जल भंडार तेजी से बढ़कर 41.36 फीसदी तक पहुंच गया है। महज 24 घंटे में जल भंडारण में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही मुंबई के लिए उपलब्ध पेयजल भंडार में लगभग 40 दिनों के बराबर पानी की वृद्धि हुई है।

दूसरी ओर मंगलवार की रात विहार और बुधवार को सुबह तुलसी जलाशय पूरी तरह भरकर ओवरफ्लो होने लगे हैं, जिससे शहर के जल संकट में राहत की उम्मीद जगी है। हालांकि, बीएमसी ने स्पष्ट किया है कि सभी सात जलाशयों के भरने तक 10 फीसदी पानी की कटौती जारी रहेगी। इस पर निर्णय जुलाई के अंत में जल भंडार की समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा। मूसलाधार बारिश ने जलाशयों में जल भंडारण को तेजी से बढ़ाया है।

इससे मुंबई शहर का जल संकट काफी हद तक कम हो गया है। महज 24 घंटों में ही जलाशयों के जलस्तर 28.92 फीसदी से बढ़कर 41.36 प्रतिशत पहुंच गया। महज 24 घंटे में जल भंडारण में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार सुबह तक सातों जलाशयों में कुल 5.98 लाख मिलियन लीटर पानी उपलब्ध था, जबकि इनकी कुल भंडारण क्षमता 14.47 लाख मिलियन लीटर है।

बारिश में कमी की संभावना

जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से आने वाले दिनों में जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है। बीएमसी के जल अभियांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में वर्षा की तीव्रता कम होने की संभावना है। ऐसे में अभी जल भंडार की स्थिति पर नजर रखना जरूरी है। फिलहाल शहर में 10 प्रतिशत जल कटौती जारी रहेगी।

जलाशयों में जल भंडार की स्थिति

जलाशय जल भंडार (एमएलडी) भंडारण (%)
अपर वैतरणा 46,908 20.66%
मोडक सागर 93,003 72.14%
तानसा 1,00,614 69.35%
मध्य वैतरणा 67,118 34.68%
भातसा 2,55,202 35.59%
विहार 27,698 100%
तुलसी 8,046 100%
कुल जल भंडार 5,98,598 41.36%
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com