Bhandara Road :भंडारा जिला (सोर्सः सोशल मीडिया) 
भंडारा

बदहाल सड़क आमजन के लिए बनी खतरा, चिखली-देवनारा-आलेसूर मार्ग पर मंडरा रहा हादसों का साया

Bhandara Road: भंडारा जिले के चिखली-देवनारा-आलेसूर मार्ग की बदहाल स्थिति से आम नागरिकों की जान खतरे में है, जहां गड्ढों से भरी सड़क पर हादसों की आशंका बढ़ती जा रही है।

आंचल लोखंडे

Chikhli Devnara Alesur Road: चिखली–देवनारा–आलेसूर मुख्य मार्ग की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे और विशाल गड्ढों ने इस मार्ग को आम नागरिकों के लिए जानलेवा बना दिया है। इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राएं, मजदूर, महिलाएं और बुजुर्ग आवागमन करते हैं, लेकिन जर्जर हालत के कारण हर सफर जोखिम भरा हो गया है। किसी भी समय बड़ी दुर्घटना और जनहानि की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि ठंड का मौसम शुरू हो जाने के बावजूद संबंधित विभाग आंखें मूंदे बैठा है। सड़क की मरम्मत को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे प्रशासन की लापरवाही उजागर होती है। गड्ढों से भरी सड़क पर वाहन चलाना किसी जोखिम भरे अभियान से कम नहीं रह गया है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे घायल होने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।

जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की

कई बार गंभीर हादसे होते-होते टल चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन चेतने को तैयार नहीं है। इस गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर बघेड़ा जिला परिषद क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र पिपलधरे ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि इस बदहाल सड़क के कारण किसी भी प्रकार की दुर्घटना या जनहानि होती है, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।

चिखली-देवनारा-आलेसूर मार्ग का मरम्मत कार्य

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चिखली-देवनारा-आलेसूर मार्ग का मरम्मत कार्य तत्काल शुरू कर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, अन्यथा प्रशासन के खिलाफ तीव्र जनआंदोलन छेड़ा जाएगा। लगातार हो रही उपेक्षा के चलते नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और लोग शीघ्र सड़क सुधार की मांग कर रहे हैं।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें