भंडारा

Bhandara News: करंट लगने से 2 भालूओं की मौत, रामपुरी साहबान इलाके के खेतों में मिले मृत

नवभारत डेस्क

भंडारा. लाखनी वन क्षेत्र के रामपुरी सहवन क्षेत्र में एक कृषि शेड में दो पूर्ण विकसित नर भालू मृत पाए गए. वन विभाग ने प्रारंभिक अनुमान जताया है कि भालुओं की मौत करंट लगने से हुई है. यह घटना रविवार, 18 फरवरी को सामने आई. संभवत: जांच के बाद इसमें दोषी पाए जाने वाले किसान पर कार्रवाई की जाएगी. दोनों नर भालू रामपुरी में श्रीराम गायधने और राजकुमार कोडापे के स्वामित्व वाले खेत में मृत पाए गए. जहां भालू मृत मिलें, वह दोनों खेत एक-दूसरे से सटे हुए हैं. एक साथ दो भालुओं की मौत से पूरे वन विभाग में हड़कंप मच गया है. मृत भालू मिलने की सूचना वन विभाग को दे दी गयी है.

लाखनी वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया. पालांदूर की पशु चिकित्सा अधिकारी देवयानी नगराले को पंचनामे के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया. उन्होंने मृत भालू की जांच की और प्रारंभिक अनुमान जताया कि उनकी मौत करंट लगने से हुई है. चूंकि यह क्षेत्र घने जंगल से घिरा हुआ है. इसलिए इस क्षेत्र में जंगली जानवरों की खूब हलचल देखी जाती है. अक्सर जंगली जानवर खेतों में आ जाते हैं और फसलों को नष्ट कर देते हैं. बहुत से किसान फसलों की सुरक्षा के लिए लोहे के तार का उपयोग करते हैं. बाड़ के माध्यम से विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है. इसी दौरान खेतों में फसल खाने आए जंगली जानवरों की करंट लगने से मौत हो जाती है.

वन्यजीव अपराध के तहत मामला दर्ज

इस मामले में दोनों भालुओं की मौत करंट से हुई यह मानकर वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है. वन्यजीव अपराध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की पूछताछ उप वन संरक्षक राहुल गवई, सहायक वन संरक्षक आर. पी. राठौड़ के मार्गदर्शन में लाखनी वन परिक्षेत्र अधिकारी एस. पी. गोखले कर रहे हैं.

जानकारी देने का आह्वान

इस प्रकार किसान अवैध रूप से खेतों में विद्युतीकरण किए जाने पर वन विभाग को इसकी सूचना दिए जाने ने आह्वान किया गया है. अगर कोई इस तरह से करंट बिछा रहा है तो इसकी जानकारी टोल फ्री नंबर 1926 पर दी जानी चाहिए.

Weather Today: दिल्ली में धुंध, बिहार-UP में घना कोहरा और दक्षिण भारत में बारिश, माउंट आबू में पारा शून्य

शिव-पार्वती की तस्वीर पर सियासी घमासान के बीच संत का राहुल को खुला पत्र, समझाया शिव-शक्ति मिलन का गूढ़ रहस्य

Today Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें 23 नवंबर की 10 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक