तेंदुआ (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

भंडारा में तेंदुए का आतंक, परीक्षा देने जा रहे छात्र पर जानलेवा हमला, मौत के मुंह से लौटा वापस

Bhandara Wildlife News: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में परीक्षा देने जा रहे एक 22 वर्षीय छात्र पर घात लगाकर बैठे तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। जानें पूरा मामला।

गोरक्ष पोफली

Bhandara Leopard Attack: महाराष्ट्र के भंडारा जिले से एक गंभीर घटना सामने आई है। मध्यप्रदेश का रहने वाला एक छात्र, जो अपने भविष्य के सपने संजोकर पॉलिटेक्निक की अंतिम वर्ष की परीक्षा देने जा रहा था, रास्ते में घात लगाकर बैठे एक तेंदुए का शिकार होते-होते बचा। हालांकि, छात्र ने अदम्य साहस दिखाते हुए मौत को मात दे दी है, लेकिन इस खौफनाक मंजर ने उसके शैक्षणिक करियर पर संकट के बादल मंडरा दिए हैं। यह घटना भंडारा और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले राजमार्ग पर तुमसर तहसील के राजापुर तालाब इलाके के पास घटित हुई।

कैसे हुआ यह खौफनाक हादसा?

मध्यप्रदेश के उमरखाडा का रहने वाला 22 वर्षीय छात्र अतुल रेंभुर्ण अपनी मोटरसाइकिल से सीतासावंगी स्थित परीक्षा केंद्र की ओर जा रहा था। जब वह राजापुर तालाब के सुनसान इलाके में पहुँचा, तो झाड़ियों में घात लगाकर बैठे एक तेंदुए ने अचानक उस पर झपट्टा मार दिया।

अतुल को संभलने का मौका भी नहीं मिला और वह तेंदुए के हमले के कारण चलती बाइक से सड़क पर गिर पड़ा। तेंदुए के पंजे उसकी जान लेने पर आमादा थे, लेकिन तभी एक चमत्कार हुआ। बाइक के जोर से गिरने की आवाज और छात्र की चीख-पुकार से तेंदुआ घबरा गया और जंगल की ओर भाग निकला।

अस्पताल में भर्ती और करियर की चिंता

तेंदुए के भागने के बाद, पीछे से आ रहे अन्य राहगीरों ने खून से लथपथ अतुल को देखा और तुरंत उसे गोबरवाही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। डॉक्टरों के अनुसार, अतुल की जान बच गई है, लेकिन वह गहरे सदमे और शारीरिक चोटों से जूझ रहा है।

सबसे दुखद पहलू यह है कि इस जानलेवा हमले के कारण अतुल अपने अंतिम वर्ष का महत्वपूर्ण पेपर नहीं दे सका। उसकी आंखों में आंसू हैं और उसे डर है कि जिस डिग्री के लिए उसने सालों मेहनत की, वह इस हादसे की वजह से एक साल पीछे छूट जाएगी। स्थानीय लोगों ने अब मांग की है कि शिक्षा विभाग और वन विभाग इस विशेष मामले में छात्र की मदद करें ताकि उसका साल बर्बाद न हो।

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम