मां-बेटे का मिलाप (सौजन्य-एक्स) 
बीड

7 साल बाद मां-बेटे का मिलाप, पुलिस ने नहीं छोड़ी उम्मीद, बीड का VIDEO हुआ वायरल

Beed Viral Video: महाराष्ट्र के बीड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीड पुलिस ने एक मां को अपने बेटे से मिलवाया, जिसकी उम्मीद वे लगभग खो चुके थे।

प्रिया जैस

Beed Viral Video: दुनिया में एक बहुत कम रिश्ते ऐसे होते है, जो निस्वार्थ भाव से निभाए जाते है। इनमें मां के प्रेम को सर्वोच्च स्थान मिला हुआ है। अपने बच्चों के प्रति मां के प्रेम की कोई सीमा नहीं होती। चाहे बच्चा मां के पास हो या सात समंदर पार मां के प्रेम में कभी कोई कमी नहीं आती। मां और बेटे के बीच का प्यार अटूट महाराष्ट्र के बीड का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख सभी भावुक हो रहे है।

महाराष्ट्र के बीड जिले से सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने मां-बेटे के बीच के प्यार को दिखाया है, जो कि अब खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बताई गई जानकारी के मुताबिक ये वीडियो महाराष्ट्र के बीड जिले का बताया जा रहा। जानकारी के अनुसार एक परिवार ने सात साल पहले अपने बेटे के लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई थी, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला था।

बीड का वीडियो हुआ वायरल

बीड पुलिस ने भी हिम्मत नहीं हारी थी और उस मां के विश्वास को टूटने नहीं दिया था। मां के सपूत की तलाश पुलिस ने जारी रखी। एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं बल्कि पूरे सात साल बीत गए लेकिन बेटे की कुछ खबर नहीं। आखिरकार पुलिस को सफलता हाथ लगी। बीड पुलिस ने परिवार के सपूत को ढूंढ निकाला और सात साल बाद उसे अपने परिवार से मिलवाया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़का अपने परिवार को देखकर पहले तो आश्चर्य में था। सामने बैठे पुलिस अधिकारी के सामने पहले तो वो अपनी मां से मिलने में हिचकिचाया। लेकिन फिर उसने पुलिस की परवाह किए बिना सीधे अपनी मां से लिपट गया और फूट-फूटकर रोने लगा। ये दृश्य देख वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी की आंखों में भी आंसू आ गए।

पुलिस की मेहनत रंग लाई

काफी देर तक दोनों मां-बेटे एक-दूसरे को लिपटकर रोने लगे और खैरियत की दुआ करने लगे। बेटे का परिवार भी सालों बाद अपने बेटे को देख भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। इस भावुक दृष्य को देखकर पुलिस भी भावुक हो गई कि आखिरकार सालों से उनकी तलाश सफल रही।पुलिस की इस कामयाबी को सोशल मीडिया पर भी खूब सराहा जा रहा है।

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?