बीड शिवसेना नेता शिवाजीराव शिंदे  सोर्स- सोशल मीडिया
बीड

शिवसेना के पूर्व तालुकाध्यक्ष शिवाजीराव शिंदे ने की आत्महत्या, बीड में आवास पर फांसी लगाई, जांच में जुटी पुलिस

Shivajirao Shinde Suicide Case: महाराष्ट्र के बीड में शिवसेना के पूर्व तालुकाध्यक्ष शिवाजीराव शिंदे ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, कारण अभी अस्पष्ट है।

रूपम सिंह

Beed Shiv Sena Leader Shivajirao Shinde Suicide: महाराष्ट्र के बीड जिले के दादाहरी वडगांव निवासी और शिवसेना के पूर्व तालुकाध्यक्ष शिवाजीराव शिंदे की उनके आवास पर मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

घटना के बाद बीड समेत महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया पंचनामा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा किया। इसके बाद शिवाजीराव शिंदे के शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल ले जाया गया।

परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

मई में हुआ था जानलेवा हमला

शिवाजीराव शिंदे पर मई 2026 में परली शहर स्थित उनके स्वामित्व वाले होटल में एक युवक ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला किया था। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। बताया गया था कि शिंदे होटल में मौजूद थे, तभी एक युवक वहां पहुंचा और उन पर कोयते से हमला कर दिया। होटल में मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया था।

हमले में शिंदे के हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद मीडिया से बातचीत में शिंदे ने आरोप लगाया था कि हमलावर ‘सुरवसे’ नाम का युवक था, जिसे वह व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते थे।

बेटे से विवाद का किया था जिक्र

शिवाजीराव शिंदे ने उस समय बताया था कि आरोपी युवक का उनके बेटे के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

उनके अनुसार, आरोपी उनके घर के सामने भी आया था और वहां गाली-गलौज की थी। शिंदे ने यह भी आरोप लगाया था कि हमले के दौरान उनके हाथ-पैर पर कई वार किए गए और होटल से पैसे भी ले जाए गए।

पुलिस जांच के बाद सामने आएगी स्थिति

शिवाजीराव शिंदे की मौत के बाद मई में हुए हमले को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, फिलहाल दोनों घटनाओं के बीच किसी संबंध की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण थे और क्या मई की घटना से इसका कोई संबंध था।

जस्टिस विक्रम नाथ होंगे देश के अगले सीजेआई, लाइव-स्ट्रीमिंग शुरू करने वाले पहले जज का दिलचस्प न्यायिक सफर

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह