धनंजय मुंडे और अंजलि दमानिया (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
बीड

धनंजय मुंडे का खेल खत्म! अंजलि दमानिया ने भेज दिया CM फडणवीस को कानूनी नोटिस, एक्शन पर टिकी निगाहें

Dhananjay Munde Satpura Bungalow case: महाराष्ट्र के बीड जिले से विधायक धनंजय मुंडे अब बड़ी मुश्किल में फंस गए है। ऐसा इसलिए क्योंकि धनंजय मुंडे का अब समय खत्म हो चुका है।

प्रिया जैस

Dhananjay Munde Bungalow Case: उप मुख्यमंत्री अजित पवार की पार्टी एनसीपी के विधायक धनंजय मुंडे की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। लगभग पांच महीने पहले मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी धनंजय मुंडे ने सरकारी बंगला सतपुड़ा खाली नहीं किया। इस वजह से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने कानूनी नोटिस भेजा है।

अंजलि दमानिया ने आरोप लगाया है कि धनंजय मुंडे पर सतपुड़ा बंगले का 42 लाख रुपए बकाया है। बंगले का मुद्दा उठने के बाद धनंजय मुंडे ने कहा था कि मालाबार हिल इलाके में तुरंत किराए पर घर मिलना मुश्किल है, मेरी तलाश भी जारी है। लेकिन अंजलि दमानिया ने दो दिन पहले ट्वीट करके धनंजय के उपरोक्त झूठ का पर्दाफाश किया था।

दमानिया ने दी किराये के फ्लैटों की जानकारी

अंजलि दमानिया ने कहा था कि मुझे लगता है कि उन्हें ठीक से किराए का मकान ढूंढना नहीं आता होगा। इसलिए बता रही हूं कि मालाबार हिल इलाके में फिलहाल 72 घर किराए पर उपलब्ध हैं। नीचे दिए गए स्थान पर पूछताछ करें। जिस बिल्डिंग में आपका अपना फ्लैट है, वहां किराए पर एक फ्लैट भी उपलब्ध है। अनावश्यक कारण न बताएं।

इसी के साथ उन्होंने सरकारी बंगला खाली करने के लिए धनंजय मुंडे को 48 घंटे का अल्टिमेटम भी दिया था। उन्होंने 48 घंटे के अंदर बंगला खाली न करने पर कानूनी नोटिस भेजने की चेतावनी दी थी। समय सीमा पूरी होते ही दमानिया ने मुख्यमंत्री फडणवीस को कानूनी नोटिस भेज दिया।

विवादों से घिरे मुंडे ने इसलिए दिया था इस्तीफा

दरअसल, मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले से ताल्लुक रखने वाले एनसीपी के नेता धनंजय मुंडे पिछले छह महीनों से विवादों से घिरे हुए थे। इन विवादों के चलते उन्होंने पांच महीने से अधिक समय पहले खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उन्होंने सरकारी आवास खाली नहीं किया है।

धनंजय मुंडे ने मार्च की शुरुआत में इस्तीफा ऐसे समय दिया था जब दिसंबर में बीड जिले में मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के सिलसिले में उनके एक प्रमुख सहयोगी की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद उनकी पहली पत्नी करुणा शर्मा के साथ एलीमनी को लेकर भी विवाद जोरो पर था।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो