सांकेतिक तस्वीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
बीड

महाराष्ट्र के बीड में शर्मनाक करतूत: चॉकलेट का लालच देकर 9 साल की मासूम से दरिंदगी, 70 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

Beed minor Girl Sexual Assault: महाराष्ट्र के बीड जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने 9 साल की मासूम बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर हवस का शिकार बनाया।

अमन उपाध्याय

Beed News In Hindi: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी अमानवीय सोच का परिचय देते हुए महज 9 साल की मासूम बच्ची को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला धारूर तहसील के एक गांव का है जहां पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ रहती है। उसका परिवार खेतिहर मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है।

चॉकलेट का लालच देकर वारदात को दिया अंजाम

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 28 जनवरी की है। चौथी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम बच्ची सुबह स्कूल जा रही थी तभी रास्ते में उसने अपने एक मित्र से मिलने का मन बनाया। इसी दौरान आरोपी बाबूराव निर्दे ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट दिलाने का लालच दिया और उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। घर पहुंचते ही आरोपी ने मासूम पर यौन हमला किया।

मां की सजगता से खुला राज

इस खौफनाक वारदात के बाद बच्ची बुरी तरह डर गई थी। वह चुपचाप स्कूल तो गई लेकिन घर लौटने पर वह गुमसुम रहने लगी। अगले दिन जब बच्ची की मां ने उसे असामान्य रूप से शांत और डरा हुआ देखा तो उन्होंने प्यार से उससे पूछताछ की। मां के भरोसे के बाद बच्ची ने रोते हुए अपने साथ हुई पूरी आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने तुरंत दिंद्रुद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। सहायक पुलिस निरीक्षक (API) महादेव ढाकने ने बताया कि आरोपी बाबूराव निर्दे (70) को अंबाजोगाई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी