रथ में बैठा परिवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
बीड

200 सालों बाद घर आई लक्ष्मी! परिवार में 4 पीढ़ियों बाद जन्मी बेटी, रथ यात्रा और ढोल से हुआ स्वागत, देखें VIDEO

Beed Family Baby Girl Welcome: 200 सालों बाद घर में बेटी के जन्म से बीड जिले में खुशी का माहौल है। वायरल वीडियो में ढोल-नगाड़ों और सजाए गए रथ के साथ हुआ नन्ही लक्ष्मी का भव्य स्वागत देखे सकते है।

गोरक्ष पोफली

Beed Family Grand Welcome Newborn Baby Girl: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है, जो न केवल एक परिवार की असीम खुशी को दर्शाती है बल्कि बेटियों के प्रति समाज को एक बेहद सकारात्मक संदेश भी देती है। यहां के रहने वाले दहीफले परिवार में पिछले करीब 200 वर्षों से किसी बेटी का जन्म नहीं हुआ था।

ऐसे में जब इतने लंबे इंतजार के बाद परिवार में एक नन्ही परी ने जन्म लिया, तो उसकी अगवानी किसी राजकुमारी की तरह की गई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बच्ची और उसकी मां का घर में जो भव्य स्वागत हुआ, उसकी तस्वीरें और वीडियो हर किसी का दिल जीत रहे हैं।

ढोल-नगाड़ों के साथ आई नन्ही गार्गी

बीड जिले के दहीफले परिवार ने अपनी इस खुशियों की सौगात का नाम गार्गी रखा है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गार्गी और उसकी मां को घर लाने के लिए कोई सामान्य गाड़ी नहीं, बल्कि एक रथ सजाया गया था। इस भव्य स्वागत जुलूस में पूरा परिवार और ग्रामीण बेहद उत्साह के साथ शामिल हुए।

वायरल विडियो में देख सकते है कि ढोल-नगाड़ों और झांझ की थाप पर लोग खुशी से नाचते-गाते हुए रथ के साथ चल रहे थे। नन्ही गार्गी को उसकी मां के साथ रथ में बिठाकर पूरे गाजे-बाजे के साथ सम्मानपूर्वक घर लाया गया।

भावुक हुए दादा और दादी ने माना लक्ष्मी का रूप

गार्गी के दादा लिम्बाजी दहीफले इस खुशी के मौके पर अपने आंसू नहीं रोक पाए और बेहद भावुक हो गए। उन्होंने नम आंखों से अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, परिवार में बेटी का होना बहुत बड़े सौभाग्य की बात है। इतने सालों से हमारे मन में बेटी न होने का जो मलाल और अफसोस था, वह आज पूरी तरह दूर हो गया है। उन्होंने यह भी साझा किया कि वे अपनी दोनों बहुओं को भी अपनी बेटियों की तरह ही मानते हैं और अब पोती के आने से उनका परिवार पूरा हो गया है।

गार्गी की दादी सुरेखा दहीफले ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में ही यह संकल्प ले लिया था कि वे अपनी इस नन्ही परी का स्वागत बेहद भव्य तरीके से करेंगे। उन्होंने अपनी पोती को धन की देवी लक्ष्मी देवी का रूप बताया जो उनके घर आई हैं।

फूल की तरह पालेंगे अपनी बेटी को

गार्गी के पिता ने भी अपनी असीम खुशी व्यक्त करते हुए बेटियों के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा, आमतौर पर लोग बेटों की कामना करते हैं, लेकिन बेटी होने का अहसास और इसकी खुशी पूरी तरह से अलग और अनोखी होती है। बेटियां अपने पिता के बेहद करीब होती हैं। हम अपनी बेटी को एक कोमल फूल की तरह पालेंगे।

7.8% नहीं 2.6% है GDP ग्रोथ, आंकड़ों में हेरफेर कर झूठ परोस रही मोदी सरकार? जानें क्यों मचा है सियासी बवाल

Ram Mandir Trust Decisions: पहले CEO जितेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी महासचिव, राम मंदिर में किसे क्या जिम्मेदारी?

भावनगर पारा यार्ड रिमॉडलिंग को रेलवे की मंजूरी; ₹125 करोड़ से होगा अपग्रेड, जानें प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

Kal Ka Mausam : यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?