बीड बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते अजित पवार (सोर्स: एक्स@AjitPawarSpeaks)  
बीड

बीड पहुंचे अजित पवार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत कार्य में तेजी के दिए निर्देश

Beed Flood News: डिप्टी सीएम अजित पवार ने बीड जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को राहत कार्य तेजी से पहुंचाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आकाश मसने

Ajit Pawar Inspected Beed Flood Affected Areas: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बीड जिले में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गुरुवार को मौजे पिंपलगाव घाट से निरीक्षण दौरा शुरू किया। इस दौरान अधिकारियों ने बाढ़ के कारण किसानों और स्थानीय नागरिकों के जीवन पर पड़े प्रभाव को देखा और उनसे सीधे बात की। अधिकारियों ने प्रभावित लोगों को धीर और मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया।

दौरे के दौरान अजित पवार ने पुल और आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। पानी के प्रवाह से हुए नुकसान और संभावित खतरों का आकलन किया गया। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और तत्काल आवश्यक उपाय किए जाएं।

अजित पवार ने स्थानीय प्रशासन को दिए निर्देश

अजित पवार ने कहा बताया कि बाढ़ से किसानों की फसलें और घरों को भारी नुकसान हुआ है। कई परिवारों के घरेलू सामान और जीवनयापन के साधन बर्बाद हो गए हैं। प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सरकारी सहायता और राहत कार्य सभी प्रभावित लोगों तक पहुंचें। कोई भी बाढ़ग्रस्त किसान या परिवार उपेक्षित न रहे, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाए।

खाद्य सामग्री, दवाइयां व आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई जा रही

डिप्टी सीएम अजित पवार ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से राहत और सहायता कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें खाद्य सामग्री, दवाइयां, फसल और पशु संबंधित सहायता, तथा आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गांवों में राहत सामग्री और सहायता पैकेज समय पर वितरित किए जाएं।

इस निरीक्षण दौरे में अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में पानी की निकासी, पुलों की मजबूती और सड़क मार्गों की सुरक्षा का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसी तरह की आपदा से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी और तैयारी की जाए।

अजित पवार ने ग्रामीणों से अपील की कि बाढ़ के दौरान अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन हर बाढ़ प्रभावित की मदद के लिए पूरी तरह तत्पर हैं।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल

जाट समुदाय का अपमान अखिलेश को पड़ेगा भारी? मायावती ने SP के रवैये पर किया प्रहार, यूपी में बढ़ा सियासी टकराव

30 डिग्री की जगह 60°C तापमान, रामगढ़ पावर प्लांट ब्लास्ट में 3 इंजीनियरों की मौत, मैनेजमेंट की गलती ने ली जान!

सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की त्रिची में इमरजेंसी लैंडिंग, 127 यात्री सुरक्षित, जानें क्या हुआ