महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विराजे बप्पा (सोर्स: एक्स@Dev_Fadnavis) 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे, नितिन गडकरी सहित कई नेताओं के घर विराजे बप्पा, भगवान गणेश से मांगा आशीर्वाद

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास पर भगवान गणेश का स्वागत किया। शिंदे ने अपनी पत्नी और बेटे व सांसद श्रीकांत शिंदे के साथ मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास वर्षा में पूजा की।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र में 10 दिवसीय गणेशोत्सव शुरू होने पर राज्य के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने अपने घर बप्पा की प्रतिमाओं विराजित किया। महाराष्ट्र में गणेशोत्सव को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पूरे महाराष्ट्र में जगह-जगह सार्वजनिक गणेश मंडलों के साथ-साथ लोग अपने घराें में भी भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित करते हैं। इसी कड़ी में राजनेता, फिल्म स्टार के साथ-साथ कई बड़ी हस्तियां भी अपने-अपने घराें में बप्पा की स्थापना कर पूजा-अर्चना करते हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास पर भगवान गणेश का स्वागत किया। शिंदे ने अपनी पत्नी और बेटे व सांसद श्रीकांत शिंदे के साथ मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास वर्षा में पूजा की। मुख्यमंत्री ने बाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने सद्बुद्धि और समृद्धि के देवता कहे जाने वाले भगवान गणेश से राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल राज्य में अच्छी बारिश हुई है और उम्मीद है कि इससे किसानों में समृद्धि आएगी। शिंदे ने कहा कि ''कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश हुई है जिससे फसल का नुकसान हुआ है।'' उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। शिंदे ने राज्य में महिलाओं और किसानों के कल्याण के उद्देश्य से अपनी सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मामले में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है और इसकी हिस्सेदारी 52 प्रतिशत है।

राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन व उपमुख्यमंत्री फडणवीस के घर विराजे बप्पा

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने राजभवन में अपने आधिकारिक आवास 'जल भूषण' में भगवान गणेश की 'आरती' की। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने आधिकारिक बंगले 'सागर' में भगवान गणेश का स्वागत किया, जबकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने अपने निवास 'शिवतीर्थ' में पूजा की।

फडणवीस ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुलिस उत्सव के दौरान सुरक्षा के लिए सतर्कता और सभी प्रकार की सावधानियां बरत रही है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी भी नागपुर में अपने आवास पर भगवान गणेश की मूर्ति लेकर आए। कई राजनीतिक नेता भी राज्य की राजधानी में प्रसिद्ध गणेश पंडालों में पूजा-अर्चना करने गए।

केंद्रीय मंत्री गडकरी के घर हुई गणेश प्रतिमा की स्थापना

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के परिवार और पोते-पोतियों ने एक अलग कारनामा किया है। गडकरी परिवार में वर्षों से पारंपरिक घरेलू गणपति की स्थापना की जाती रही है, इस वर्ष गणेशोत्सव पर गडकरी के घर में बप्पा की प्रतिमा विराजित की है। लेकिन इस बार मंत्री नितिन गडकरी के पोते-पोतियों (नंदिनी, निनाद, सानवी, अर्जुन और कावेरी) पांच छोटे भाई-बहन एक साथ मिलकर "पंचरत्न गणपति" की स्थापना की हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित घर की ऊपरी मंजिल पर एक खुले कमरे में नन्हें बच्चों की पंचरत्न प्रतिमा विराजमान है। उनकी विधिवत पूजा की जा रही है। सभी पांच छोटे भाई-बहन एक साथ आए और घर पर चंदा इकट्ठा किया। इसमें उनके दादाजी यानी नितिन गडकरी ने भी अपना सहयोग दिया।

उद्धव ठाकरे ने किए लालबाग के राजा के दर्शन

शिव सेना (यूबीटी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा उनके विधायक बेटे आदित्य ठाकरे समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने उत्सव के पहले दिन मध्य मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबाग चा राजा' गणेश मंडल पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए। महाराष्ट्र के मंत्री और वरिष्ठ राकांपा नेता छगन भुजबल भी दक्षिण मुंबई के मझगांव में अखिल अंजिरवाड़ी सार्वजनिक उत्सव मंडल पहुंचे। भुजबल मंडल के अध्यक्ष भी हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान