छत्रपति संभाजीनगर पाइपलाइन (सोर्स-सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत: 900 मिमी नई पाइपलाइन से 15 MLD अतिरिक्त पानी मिलेगा

Sambhajinagar Water Supply: छत्रपति संभाजीनगर में 900 मिमी व्यास की नई जलवाहिनी पूर्ण क्षमता से शुरू हो गई है। महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के इस कदम से शहर को रोज 15 एमएलडी अतिरिक्त पानी मिलेगा।

रूपम सिंह

Chhatrapati Sambhajinagar Water Pipeline: छत्रपति संभाजीनगर मनपा की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। 700 मिमी व्यास की पुरानी पाइपलाइन पर मौजूद कनेक्शन स्थानांतरित किए जाने के बाद अब 900 मिमी व्यास की नई जलवाहिनी को पूर्ण क्षमता से शुरू करने में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण को सफलता मिली है।

वर्तमान में इस नई पाइपलाइन के माध्यम से प्रति घंटे लगभग 30 लाख लीटर पानी की पंपिंग शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार अगले दो दिनों में छत्रपति संभाजीनगर शहर के जलापूर्ति तंत्र में 15 एमएलडी तक अतिरिक्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।

नई 900 मिमी व्यास की जलवाहिनी को जायकवाड़ी, ढोरकीन, फारोला और नक्षत्र वाड़ी इन चार चरणों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक चरण में अलग-अलग पंप गृहों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। जायकवाड़ी पंपगृह में 3700 हॉर्स पावर क्षमता के पंप की अस्थायी स्थापना कर ढोरकीन तक पानी भेजना शुरू किया गया है। वहीं पुरानी 700 मिमी पाइपलाइन के लिए उपयोग किए जा रहे पुराने पंपों को बदलने का कार्य भी जारी है।

422 हॉर्स पावर क्षमता के तीन पंप संचालित किए गए

ढोरकीन पंपगृह में 422 हॉर्स पावर क्षमता के तीन पंप संचालित किए गए है, जिनके माध्यम से प्रति घंटे लगभग 30 लाख लीटर पानी की पंपिंग हो रही है। यहां दो अतिरिक्त स्टैंडबाय पंप लगाने का काम भी प्रगति पर है। फारोला पंपगृह में 980 हॉर्स पावर और 510 हॉर्सपावर क्षमता के दो पंपों के जरिए समान क्षमता से पानी की आपूर्ति शुरू की गई है।

वहीं नक्षत्रवाड़ी पंपगृह में महावितरण द्वारा आवश्यक विद्युत भार उपलब्ध कराए जाने के बाद पंपिंग मशीनरी को पूर्ण क्षमता से चालू कर दिया गया है। सभी चरण पूरी क्षमता से शुरू होने के बाद जायकवाड़ी से नक्षत्र वाड़ी तक अब निर्बाध जल पंपिग शुरू हो गई है।

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल