आरोपी बेटे और मृत पिता की फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

संपत्ति के लालच में पिता का कत्ल; बचाने आई बहन पर भी किया हमला, छत्रपति संभाजीनगर की खौफनाक वारदात

Silk Mill Colony Murder Case: छत्रपति संभाजीनगर में संपत्ति के लालच में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, बीच-बचाव करने आई बहन गंभीर रूप से घायल। सातारा पुलिस जांच में जुटी। पढ़ें रिपोर्ट।

गोरक्ष पोफली

Son Kills Father Over Property Dispute: छत्रपति संभाजीनगर में संपत्ति विवाद के चलते बेटे द्वारा अपने ही पिता पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सिल्कमिल क्षेत्र में सामने आई। गंभीर रूप से घायल पिता पटेल जफर करीमोद्दीन की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।पिता को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी पर भी आरोपी ने हमला कर उसे घायल कर दिया। सातारा पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

अदालत के फैसले के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस के अनुसार। पटेल जफर करीमोद्दीन और उनके बेटे अब्दुल रहमान अब्दुल जफर (45) के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। मामला अदालत में पहुंचा था। जहां फैसला पिता जफर करीमोद्दीन के पक्ष में आया। इसके बाद तहसील प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में विवादित भूखंड का कब्जा जफर करीमोद्दीन को सौंपा गया। इस दौरान आरोपी नाराज था।

रास्ते में रोककर किए ताबड़तोड़ वार

शाम करीब पौने सात बजे प्लॉट का कब्जा लेकरं पिता जफर करीमोद्दीन अपनी बेटी के साथ घर लौट रहे थे। तभी आरोपी ने रिक्शा से उनका पीछा किया और वाहन के सामने रिक्शा खड़ी कर दी।इसके बाद उसने चाकू निकालकर पिता पर कई वार किए। बीच-बचाव करने आई बहन पर भी हमला किया। गंभीर रूप से घायल जफर करीमोद्दीन को अस्पताल पहुंचाया गया।लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।घायल बेटी को घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उसे 15 से 20 टांके लगाए गए हैं।

मिटमिटा से दबोचा गया आरोपी

घटना के बाद फरार हुए आरोपी की तलाश में सातारा पुलिस की टीम ने अभियान चलाया। रात करीब नौ बजे उसे मिटमिटा क्षेत्र में एक रिश्तेदार के घर से हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार। उसने नींद की गोलियां खाई थीं और उसे उपचार के लिए घाटी अस्पताल भेजा गया है।

आठ-दस महीने से चल रहा था विवाद

पुलिस के अनुसार। मृतक अबरार कॉलोनी में रहते थे। जबकि आरोपी अपने परिवार के साथ सिल्कमिल कॉलोनी में निवास करता था। पिछले आठ से दस महीनों से दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी अब्दुल रहमान मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में कार्य करता था और इलाके में उसे लोग डॉक्टर के नाम से जानते थे। मामले की जांच उपनिरीक्षक नंदकुमार भंडारे कर रहे हैं।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी की इथियोपिया-मलेशिया से अहम बैठक

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक

J&K Terror Probe: NIA की कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी, पाकिस्तान लिंक और OGW नेटवर्क की जांच तेज

जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, तीन जिलों में 7 ठिकानों पर छापेमारी; आतंकी साजिश की हो रही जांच