Maharashtra Education Initiative ( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

प्रतियोगी तैयारी की शुरुआत, छत्रपति संभाजीनगर मनपा की पहल, 1304 छात्रों ने दी स्मार्ट स्टूडेंट परीक्षा

Sambhajinagar Municipal Schools Exam: संभाजीनगर मनपा ने 'स्मार्ट स्टूडेंट प्री एग्जाम 2026' आयोजित किया, जिसमें 1304 छात्रों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को बढ़ावा देना है।

अंकिता पटेल

Maharashtra Education Initiative: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के विद्यालयों के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, अनुसंधान की भावना बढ़ाने तथा छात्र जीवन से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की आदत विकसित करने के उद्देश्य से महानगरपालिका द्वारा 'स्मार्ट स्कूल टू बेस्ट स्कूल' परियोजना के अंतर्गत 'स्मार्ट स्टूडेंट प्री एग्जाम 2026' का आयोजन किया गया।

इस परीक्षा में कुल 1,304 विद्यार्थियों ने भाग लिया। महानगरपालिका आयुक्त जी. श्रीकांत की संकल्पना के तहत गुणवत्ता की पंचसूत्री पहल के अंतर्गत कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा प्रत्येक विद्यालय स्तर पर आयोजित की गई।

इसके लिए दिसंबर 2025 में सामान्य ज्ञान, विज्ञान, बुद्धिमत्ता, गणित और अंग्रेजी विषयों से संबंधित 1,400 प्रश्नों का प्रश्नपत्र सभी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया गया था।

प्रतिदिन 15 प्रश्नों का कराया गया अभ्यास शिक्षक प्रतिदिन 15 प्रश्नों का अभ्यास करवाते थे, वहीं अभिभावक भी घर पर बच्चों की तैयारी में सहयोग कर रहे थे।

महानगरपालिका स्तर पर तैयार प्रश्नपत्र बुधवार सुबह 'स्मार्ट गुरु' ऐप के माध्यम से सभी विद्यालयों को ऑनलाइन भेजा गया था, परीक्षा में कुल 1,304 विद्यार्थी उपस्थित थे। इस परीक्षा के आधार पर प्रत्येक विद्यालय से विद्यार्थियों की कुल संख्या के अनुसार शीर्ष 10 प्रतिशत विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

शीर्ष 10 विद्यार्थियों को मिलेगा इसरो के भ्रमण का मौका

बता दें कि चयनित विद्यार्थियों की जानकारी गूगल शीट के माध्यम से एकत्र की जाएगी। इन विद्यार्थियों की मुख्य परीक्षा 23 अप्रैल 2026 को महानगरपालिका स्तर पर आयोजित होगी, इस मुख्य परीक्षा में शीर्ष 10 विद्यार्थियों को श्रीहरिकोटा स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण करने का अवसर मिलेगा।

इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त तथा शिक्षा विभाग प्रमुख अंकुश पाढरे और नियंत्रण अधिकारी गणेश दांडगे के मार्गदर्शन में शिक्षा अधिकारी भारत तीनगोटे और कार्यक्रम अधिकारी ज्ञानदेव सांगले प्रयासरत है। इसके साथ ही सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और कक्षा सातवीं के शिक्षक भी विद्यालय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय