प्रतीकात्मत तस्वीर ( सोर्स :सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव: सिल्लोड़-सोयगांव में शिवसेना अकेले उतरेगी, भाजपा से सीधी भिड़ंत

Sillod Election: सिल्लोड़-सोयगांव में शिवसेना जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी। विधायक अब्दुल सत्तार ने घोषणा की, भाजपा से सीधी टक्कर तय।

अंकिता पटेल

ZP PS election Hindi News: सिल्लोड़ 5 फरवरी को आहूत जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव शिवसेना सिल्लोड़-सोयगांव में स्वतंत्र रूप से लड़ेगी। यह घोषणा विधायक अब्दुल सत्तार ने की है। जिले में सत्ताधारी दलों के बीच तालमेल की चर्चा के बीच विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व शिवसेना (शिंदे) आमने-सामने उतरने जा रही है।

नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है व दोनों दलों के अधिकांश प्रत्याशी लगभग तय माने जा रहे हैं। कई प्रत्याशियों ने मंगलवार को ही अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं।

विधायक अ. सत्तार ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पहले ही घोषणा की थी कि इस क्षेत्र में शिवसेना सभी जिप व पंस सीटों पर तीरकमान निशान पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी व इस बाबत कन्नड़ की विधायक संजना जाधव से भी चर्चा हो चुकी है। कन्नड़ तहसील में गठबंधन को का अंतिम निर्णय संजना लेंगी।

जिप के लिए 23 व पंस के लिए 25 नामांकन पेश

कन्नड तहसील अंतर्गत जिला परिषद के आठ गटों व पंचायत समिति के सौलह गणों के लिए आहूत चुनावों में नामांकन दाखिल करने के चौथे दिन के अंत तक जिप के लिए कुल 23 व पंस के लिए 25 नामांकन पत्र दाखिल किए गए है।

नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन बुधवार की दोपहर 3 बजे तक ही नामांकन स्वीकारने की जानकारी चुनाव निर्णय अधिकारी संतोष गोरड़ ने दी। अब तक जिप के लिए 148 व पंस के लिए 544 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।

आज अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने को लेकर चुनाव कार्यालय में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। जिससे चुनावी माहौल और अधिक गर्माने के संकेत मिल रहे हैं।

पैठण तहसील में अब तक 46 पर्चे दाखिल

पैठण तहसील में जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों में अब तक कुल 46 नामांकन आवेदन दाखिल किए गए हैं। इनमें जिप गट के लिए 23 व पंस गण के लिए 23 पर्चे शामिल होने की जानकारी उपजिलाधिकारी व चुनाव निर्णय अधिकारी प्रवीण फुलारी ने दी।

नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन चुनाव कार्यालय में भारी भीड़ उमड़ने व नामांकन की बाढ़ आने की संभावना है। इस बार त्रिकोणीय व चतुष्कोणीय मुकाबले होने के आसार हैं। टिकट पाने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की जोरदार भागदौड़ जारी है।

हालांकि, सभी प्रमुख दल ए व बी फॉर्म को लेकर गोपनीयता बरत रहे हैं। शिवसेना (शिंदे) व भाजपा के बीच स्थानीय स्तर पर गठबंधन की प्रबल संभावना है। टिकट की सबसे अधिक मांग शिंदे गुट में विहामांडवा, नवगांव व बिड़कीन गटों में देखी जा रही है।

चुनाव में भाजपा खुद के बूते आजमाएगी किस्मत : बनकर भाजपा प्रदेश सचिव सुरेश बनकर ने कहा कि सिल्लोड़-सोयगांव तहसीलों में भाजपा जिप व पंस चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। विस चुनाव से बढ़े आत्मविश्वास के साथ भाजपा कार्यकर्ता अब इन स्थानीय निकाय चुनावों में सफलता के लिए जोर-शोर से काम कर रहे हैं।

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन

चक्रवात मुरासु का आंध्र प्रदेश से ओडिशा तक असर, 18 उड़ानें रद्द, कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा

औरंगजेब का पतन: दिल्ली का तख्त और 5 लाख की फौज... फिर क्यों महाराष्ट्र की मिट्टी बन गई मुगल सल्तनत की कब्रगाह?

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान