Chhatrapati Sambhajinagar Dargah Chowk Flyover Traffic Issue: छत्रपति संभाजीनगर शहानुर मिया दरगाह चौक क्षेत्र से अतिक्रमण हटाकर यातायात को राहत देने वाली महानगरपालिका की कार्रवाई संग्रामनगर उड्डाणपुल की ओर जाने वाले मागों तक नहीं पहुंची है। चौक के तीनों तरफ के रास्ते तो साफ कर दिए गए हैं, लेकिन उड्डाणपुल की ओर जाने वाले दोनों मागाँ पर टपरी, हाथगाड़ी और अन्य व्यावसायिक अतिक्रमण अब भी बने हुए हैं।
इसके कारण यातायात जाम की समस्या पहले की तरह कायम है और वाहन चालकों के साथ स्थानीय नागरिकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहानुर मिया दर्गा चौक छत्रपति संभाजीनगर शहर का प्रमुख यातायात केंद्र माना जाता है। चौक से अतिक्रमण हटाने के बाद स्थिति में कुछ सुधार हुआ, लेकिन उड्डाण पुल की ओर जाने वाले मार्गों के किनारे लगे अस्थायी व्यवसायों के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। ऐसे में वाहनों को संकरी जगह से गुजरना पड़ता है और व्यस्त समय में यातायात की गति काफी धीमी हो जाती है।
सुबह कार्यालय समय और विशेषकर शाम के समय इस क्षेत्र में वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है। चौक और उड्डाण पुल के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। उड्डाण पुल पर चढ़ने और उतरने वाले वाहनों को मोड़ लेने में कठिनाई होती है। रात के समय ट्रेवल्स बसों और अन्य भारी वाहनों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें:- नासिक MLC चुनाव में महायुति को झटका: गीते की जीत से भीतरघात की चर्चा तेज, दराडे ने लगाया विश्वासघात का आरोप
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि केवल चौक से अतिक्रमण हटाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उड्डाण पुल से सटे मार्गों पर मौजूद टपरी और हाथ गाड़ियों को भी हटाया जाए। नागरिकों ने छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका से पूरे क्षेत्र का सर्वेक्षण कर शीघ्र अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की मांग की है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके और लोगों को राहत मिल सके।