प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर: 2,740 करोड़ की जल योजना को HUDCO का सहारा, राज्य ने नहीं दिया अनुदान, कर्ज से चलेगा जल प्रोजेक्ट

Chhatrapati Sambhajinagar HUDCO Loan: छत्रपति संभाजीनगर की 2,740 करोड़ की जल योजना के लिए हुडको ने मनपा को 822 करोड़ का दीर्घकालीन कर्ज दिया है। परियोजना अंतिम चरण में है।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Urban Water Project: छत्रपति संभाजीनगर शहर की 2,740 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी पानी योजना के लिए राज्य शासन के माध्यम से हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हुडको) ने महानगरपालिका को 822 करोड़ रुपये का दीर्घकालीन कर्ज उपलब्ध कराया है।

कर्ज की राशि का उपयोग निर्धारित कार्यों में हो रहा है या नहीं तथा काम तय समयसीमा में आगे बढ़ रहा है वा नहीं, इसकी स्वतंत्र रूप से निगरानी हुडको द्वारा की जा रही है। हाल ही में हुडको के अधिकारियों ने महानगरपालिका अधिकारियों के साथ संपूर्ण पानी योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

शहर की नई जलापूर्ति योजना अंतिम चरण में बताई जा रही है। 2,740 करोड़ रुपये की इस परियोजना में केंद्र सरकार, राज्य सरकार और महानगरपालिका का अंश शामिल है।

महानगरपालिका को 822 करोड़ 22 लाख रुपये का हिस्सा वहन करना था, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्रशासन ने राज्य शासन से विशेष अनुदान की मांग की थी।

हालांकि शासन ने अनुदान देने के बजाय 822 करोड़ 22 लाख रुपये का दीर्घकालीन कर्ज स्वीकृत किया। कर्ज का 85 करोड़ रुपये का पहला हप्ता पिछले महीने महानगरपालिका को मिला, जबकि लगभग 22 करोड़ रुपये का दूसरा हप्ता भी जारी किया गया।

अधिकारियों ने विभिन्न कार्यों की समीक्षा की

महानगरपालिका ने कर्ज को शेष राशि में से 89 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग भी की है। यद्यपि पूरी कर्ज राशि अभी तक नहीं ली गई है, फिर भी हुडको द्वारा परियोजना पर नियमित निगरानी रखी जा रही है।

शुक्रवार 14 को हुडको के दो अधिकारियों ने मुख्य पाइपलाइन, जलशुद्धीकरण केंद्र, पानी की टंकियां, जैकवेल और जल भंडारण टंकियों सहित विभिन्न कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता