संभाजीनगर ST बस, (सोर्स: सोशल मीडिया)  
औरंगाबाद

Sambhajinagar में ST बसों की अतिरिक्त सेवाएं: 31 बसें शुरू, भीड़ बढ़ने से विभाग की आय 1.27 करोड़ तक पहुंची

Sambhajinagar ST Bus Revenue: गर्मी और विवाह सीजन में यात्रियों की भीड़ बढ़ने से ST विभाग ने 31 अतिरिक्त बसें शुरू कीं। रोज 89 फेरे बढ़े और आय में करीब 10 लाख रुपये की वृद्धि हुई।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar MSRTC Buses: छत्रपति संभाजीनगर गर्मी की छुट्टियां व विवाह सीजन के चलते महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एसटी) को बसों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम के छत्रपति संभाजीनगर विभाग ने 31 अतिरिक्त बसें शुरू की हैं।

प्रतिदिन 89 अतिरिक्त फेरों का हो रहा है संचालन

विभाग द्वारा अतिरिक्त बसों के जरिए प्रतिदिन 89 अतिरिक्त फेरों का संचालन किया जा रहा है, जिससे रोजाना 13,349 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय की जा रही है। इन बसों के संचालन से विभाग की दैनिक आय में करीब 10 लाख रुपये की वृद्धि हुई है। पहले जहां औसत आय करोड़ 18 लाख रुपये थी, वहीं अब यह बढ़कर 1 करोड़ 27 लाख रुपये तक पहुंब गई है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विभिन्न बस अट्टी से कई प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसे चलाई जा रही है।

आय में हुई उल्लेखनीय वृद्धि

सिडको बस स्थानक से वाशीम, तुलजापुर, मेहकर और मलकापुर, सेंट्रल बस स्थानक से अकोला और बुलढाणा, पैठण से सोलापुर और नासिक, सिल्लोड से पुणे, नासिक व मालेगांव, वैजापुर से बुलढाणा, जलगांव, मेहकर, श्रीरामपुर औरनासिक, कन्नड़ से पुणे, चुलिया और छत्रपति संभाजीनगर, तथा गंगापुर से घुलिया व शिडीं और सोयगांव से बीड़ व जलगांव के लिए बसें शुरू की गई है।

विभागीय परिवहन अधिकारी संतोष घाणे ने कहा कि छुद्धिया व शादी के सीजन के कारण बसों में भारी भीड़ है, जिसे देखते हुए 31 अतिरिक्त बसे शुरू की गई है और इससे आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की