प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर महावितरण की अपील: अफवाहों से दूर रहें, स्मार्ट मीटर अपनाएं; दिन में 1 रुपये तक की छूट

Chhatrapati Sambhajinagar Smart Meter: छत्रपति संभाजीनगर में स्मार्ट मीटर लगवाने पर दिन में बिजली उपयोग पर 80 पैसे से 1 रुपये तक छूट मिलेगी। महावितरण ने अफवाहों से बचने की अपील की है।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Electricity Discount: छत्रपति संभाजीनगर स्मार्ट बिजली मीटर लगवाने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को दिन में बिजली उपयोग पर 80 पैसे से 1 रुपये प्रति यूनिट तक की रियायत दी जा रही है।

नागरिक इस योजना का लाभ उठाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें। यह अपील महावितरण के छत्रपति संभाजीनगर परिमंडल के मुख्य अभियंता पवनकुमार कछोट ने की है।

महावितरण की ओर से 9 से 23 फरवरी तक पूरे राज्य में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्मार्ट मीटर को लेकर नागरिकों में फैली गलतफहमियों को दूर कर उसके लाभ समझाए जा रहे हैं।

छत्रपति संभाजीनगर परिमंडल में भी महावितरण तथा मीटर स्थापित करने वाली एनसीसी एजेंसी की ओर से विभिन्न स्थानों पर स्मार्ट मीटर नॉलेज पॉइंट स्थापित किए गए हैं।

मुख्य अभियंता पवनकुमार कछोट ने गारखेड़ा उपविभाग कार्यालय में स्थापित स्मार्ट मीटर नॉलेज पॉइंट का दौरा किया और उपभोक्ताओं से संवाद किया। इस अवसर पर अधीक्षक अभियंता महेश पवार, अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता संतोष अधिकार तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्य अभियंता कछोट ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। केंद्र सरकार की संशोधित वितरण क्षेत्र योजना के अंतर्गत स्मार्ट मीटर स्थापित करना उपभोक्ता हित में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।

इस मीटर से उपभोक्ताओं को सटीक बिल प्राप्त होगा। यह मीटर पूर्ण रूप से निःशुल्क है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर कई प्रकार की अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

प्रति यूनिट पर मिल रही छूट

स्मार्ट मीटर लगाने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को दिन के समय बिजली उपयोग पर 80 पैसे से 1 रुपये प्रति यूनिट तक की छूट मिल रही है। पुराने मीटर में एक दिन के विभिन्न समय में कितनी बिजली उपयोग हुई इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं होती थी।

स्मार्ट मीटर में टाइम ऑफ डे प्रणाली शामिल है। इससे निर्धारित समय में बिजली उपयोग करने पर दर में रियायत का लाभ मिल सकता है। स्मार्ट मीटर में स्वचालित रीडिंग की सुविधा उपलब्ध है।

इससे उपभोक्ताओं को वास्तविक बिजली उपयोग के आधार पर बिल मिलेगा और औसत यह गलत बिल की समस्या समाप्त होगी। इससे उपभोक्ताओं को मानसिक परेशानी से राहत मिलेगी।

यह मीटर प्रीपेड नहीं बल्कि पोस्टपेड है। इसलिए किसी भी प्रकार का भ्रम न रखें और स्मार्ट मीटर लगाने में महावितरण को सहयोग देने से बिजली आपूर्ति में सहूलियत मिलेगी

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान