Sambhajinagar Water Supply Project ( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर की नई जलापूर्ति योजना को मिली गति, जॅकवेल से मुख्य जलवाहिनी में भरा गया दो करोड़ लीटर पानी

Jayakwadi Dam Water Scheme: संभाजीनगर की जलापूर्ति योजना के तहत जॅकवेल से मुख्य जलवाहिनी में करीब 2 करोड़ लीटर पानी सफलतापूर्वक भरा गया। पानी 3.5 किलोमीटर दूर सहकारी साखर कारखाने तक पहुंच गया।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Water Supply Project: छत्रपति संभाजीनगर शहर की नई जलापूर्ति योजना के तहत जॅकवेल से मुख्य जलवाहिनी में पानी भरने की प्रक्रिया मंगलवार को सफलतापूर्वक पूरी की गई।

दोपहर लगभग 1:20 बजे 3700 अश्वशक्ति का पंप शुरू कर जलवाहिनी में पानी प्रवाहित किया गया, जो शाम 7 बजे तक जारी रहा। इस दौरान करीब दो करोड़ लीटर पानी मुख्य जलवाहिनी में भरा गया और यह पानी संत एकनाथ सहकारी साखर कारखाने तक, यानी लगभग साढ़े तीन किलोमीटर दूरी तक पहुंच गया।

महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के विद्युत विभाग के कार्यकारी अभियंता तुषार टेकवडे ने बताया कि जलवाहिनी में एक निर्धारित स्तर तक पानी भरने का कार्य पूरा कर लिया गया है।

नई जलापूर्ति योजना के पहले चरण में 200 एमएलडी पानी लाने के उद्देश्य से गुढीपाड़वा के अवसर पर जायकवाड़ी बांध से सायफन पद्धति द्वारा पानी जॅकवेल में लाया गया था। जॅकवेल में जलस्तर 451 मीटर पर स्थिर रखने के बाद दो दिनों तक पानी का संचयन किया गया।

सोमवार रात को पंप की सफल परीक्षण प्रक्रिया के बाद मंगलवार को नियमित रूप से जलवाहिनी में पानी छोड़ा गया। हालांकि दोपहर में फिल्टर की पैकिंग ढीली होने के कारण कुछ समय के लिए पंप बंद करना पड़ा, लेकिन मरम्मत के बाद पुनः पंप शुरू कर दिया गया, कम दबाव में पानी छोड़ा गया ताकि जलवाहिनी की स्थिति की जांच की जा सके।

नक्षत्रवाड़ी के बीच जलवाहिनी की टेस्टिंग जारी

जांच के दौरान कहीं भी लीकेज नहीं पाया गया। इस बीच पैठण से नक्षत्र वाड़ी के बीच जलवाहिनी की टेस्टिंग जारी है। इसके चलते मार्ग में आने वाले कारकोन, डोरकीन, बिडकीन और चितेगांव सहित अन्य गांवों के लोगों को ध्वनि प्रसारण के माध्यम से सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन