Sambhajinagar Water Supply Issue( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में पाइपलाइन फॉल्ट से जलापूर्ति बाधित, मरम्मत के बाद पंपिंग शुरू; लक्ष्य पर संकट

Chhatrapati Sambhajinagar Pipeline: छत्रपति संभाजीनगर में मुख्य जलवाहिनी में तकनीकी खराबी से जलापूर्ति प्रभावित। मरम्मत के बाद पंपिंग शुरू, लेकिन लक्ष्य समय पर पूरा होने पर संशय।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Water Supply Issue: छत्रपति संभाजीनगर मुख्य जलवाहिनी की जांच के दौरान कवड़गांव के पास स्क्रॉल वॉल्व पर पाइप की रबर सीलिंग फटने से बड़ा तकनीकी अवरोध निर्माण हो गया।

पाइप अलग हो जाने के चलते दो दिनों तक मरम्मत कार्य जारी रहा। शुक्रवार देर रात मरम्मत पूरी होने के बाद अब शनिवार सुबह से पंपिंग दोबारा शुरू करने की योजना बनाई गई है।

उधर, नक्षत्रवाड़ी स्थित जलशुद्धिकरण केंद्र तक 14 अप्रैल तक पानी पहुंचाने के प्रयास जारी थे। वर्तमान अड़चनों को देखते हुए यह लक्ष्य समय पर पूरा होने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। गुढी पाड़वा के शुभ मुहूर्त पर जायकवाड़ी बांध से सायफन पद्धति के जरिए जैकवेल तक पानी लाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

शुरुआत में प्रमाण-पत्र व हस्ताक्षर प्रक्रिया के चलते कुछ समय तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। हालांकि, बाद में पानी जैकवेल में छोड़ा गया व मुख्य जलवाहिनी की चरणबद्ध जांच शुरू हुई पहले दिन 900 मीटर तक पानी छोड़ा गया। अगले दो दिनों में क्रमशः साढ़े तीन किमी और साढ़े बारह किमी तक पानी पहुंचा।

तबादले के चलते पड़ रहा है असर

मनपा प्रशासन की ओर से शुक्रवार को ही पंपिंग शुरू करने का आठाह किया गया था। हालांकि, तकनीकी कारणों से यह संभव नहीं हो सका। समइस जाता है कि आयुक्त जी. श्रीकांत के तबादले का असर उसकी गति पर हुआ। उल्लेखनीय है कि मुख्य जलवाहिनी के काम में मजीप्रा व जीवीपीआर कंपनी के बीच बार-बार मतभेद सामने आ रहे हैं। तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए कंपनी प्रयासरत है। मजीप्रा अधिकारियों से कथित तरीके से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से कार्य की गति प्रभावित होने की खबर है।

कुछ समय तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही

चौथे दिन धनगांव क्षेत्र में स्क्रॉल वॉल्व के पास पाइप उपलब्ध नहीं होने के चलते काम रुक गया, तदुपरांत पाइप लगाकर परीक्षण फिर शुरू किया गया। इसी दौरान कवडगांव में स्क्रॉल वॉल्व बंद करते समय स्बर सीलिंग अचानक फट गई थी।

इसके चलते पाइप अलग हो गया और एक बार फिर बड़ी बाधाएं निमर्माण हो गई, गुरुवार से मरम्मत कार्य शुरू करने के बाद शुक्रवार देर रात तक थाइप लगाने का काम पूर्ण किया गया, वरिष्ठ अधिकारियों की जांच के बाद शनिवार सुबह 8 बजे से पंपिग शुरू होने की जानकारी दी गई।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान