Sambhajinagar Power Supply( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में डिजिटल सुविधा, महावितरण की SMS सेवा; घर बैठे मिलेगी बिजली की जानकारी

Mahavitaran SMS Service: महावितरण की SMS सेवा से छत्रपति संभाजीनगर के उपभोक्ताओं को बिल व बिजली कटौती की जानकारी मोबाइल पर मिलेगी, 13.33 लाख ने कराया पंजीकरण।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Power Supply: छत्रपति संभाजीनगर महावितरण ने बिजली उपभोक्ताओं को घर बैठे विभिन्न सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एसएमएस सुविधा शुरू की है। बिजली बिल, बिजली आपूर्ति बंद रहने की सूचना तथा अन्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी उपभोक्ताओं के मोबाइल पर संदेश के माध्यम से भेजी जाती है।

छत्रपति संभाजीनगर परिमंडल में अब तक 13 लाख 33 हजार 462 उपभोक्ताओं ने महावितरण के पास अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराया है। मुख्य अभियंता पवन कुमार कछोट ने जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक मोबाइल नंबर दर्ज नहीं कराया है या जिन्हें नंबर बदलना है, उनसे जल्द पंजीकरण कराने की अपील की है।

परिमंडल में कुल 13 लाख 98 हजार 733 बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से घरेलू, व्यावसायिक, औद्योगिक और अन्य श्रेणी के 10 लाख 21 हजार 713 उपभोक्ताओं में से 9 लाख 62 हजार 283 यानी 94.18 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने मोबाइल नंबर दर्ज कराया है। वहीं कृषि पंप श्रेणी के 3 लाख 77 हजार 20 उपभोक्ताओं में से 3 लाख 71 हजार 179 यानी 98.45 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है।

जल्द होगा पंजीकरण

छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण मंडल में 6 लाख 60 हजार 194 में से 6 लाख 33 हजार 887 उपभोक्ताओं, शहर मंडल में 3 लाख 67 हजार 579 में से 3 लाख 48 हजार 788 उपभोक्ताओं तथा जालना मंडल में 3 लाख 70 हजार 960 में से 3 लाख 50 हजार 787 उपभोक्ताओं ने मोबाइल नंबर दर्ज कराया है।

इन उपभोक्ताओं को बिजली बिल की जानकारी, मीटर रीडिंग, बिल भुगतान की अंतिम तिथि, बिल भुगतान की पुष्टि तथा तकनीकी खराबी या नियोजित रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बंद रहने और बहाल होने की जानकारी एसएमएस के माध्यम से भेजी जाती है।

मोबाइल नंबर दर्ज कराने या बदलने के लिए उपभोक्ता 1912, 1800-212-3435 या 1800-233-3435 टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा महावितरण की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से भी पंजीकरण किया जा सकता है।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?