Chhatrapati Sambhajinagar Encroachment Drive ( सोर्स:सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

कांचनवाड़ी में मनपा की बड़ी कार्रवाई, 24 मीटर सड़क के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान, पक्के-कच्चे निर्माण ढहाए

Sambhajinagar Illegal Construction Removal: संभाजीनगर के कांचनवाड़ी में मनपा ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर 101 अवैध निर्माण हटाए। विकास योजना की 24 मीटर सड़क को खुला करने के लिए यह कार्रवाई की गई।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Encroachment Drive: छत्रपति संभाजीनगर शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और विकास योजना के अंतर्गत सड़क को खुला करने के उद्देश्य से शनिवार को महानगरपालिका प्रशासन ने कांचनवाड़ी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

इस कार्रवाई में कुल 101 अवैध निर्माण हटाए गए, जिनमें 63 पक्के तथा 38 कच्चे निर्माण शामिल हैं। यह कार्रवाई मनपा आयुक्त जी। श्रीकांत के आदेश पर तथा अतिक्रमण विभाग के प्रमुख संतोष वाहुले के प्रमुख मार्गदर्शन व मौजूदगी में पूरी की गई।

मनपा की टीम ने 24 मीटर विकास योजना सड़क पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। हटाए गए निर्माणों में पक्के और कच्चे मकान, दुकानें, शेड, कंपाउंड, चबूतरे और अन्य अस्थायी संरचनाएं शामिल थीं।

मनपा के अतिक्रमण हटाओ विभाक के प्रमुख संतोष वाहुले ने बताया कि यह अभियान शनिवार की सुबह से शुरू किया गया और पूरे क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाया गया।

पुलिस दस्ते ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए भारी पुलिस बंदोबस्त भी तैनात किया गया था। इस अभियान में मनपा के लगभग 60 अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे, जबकि पुलिस विभाग की ओर से 40 अधिकारी और कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली कार्रवाई को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए 6 जेसीबी मशीने, 2 टिप्पर, 1 एम्बुलेस तथा 2 इलेट्रिक हाइड्रोलिक वाहन तैनात किए गए थे।

कार्रवाई के समय मनपा के आला अधिकारी रहे मौजूद

कार्रवाई के दौरान मनपा की अतिक्रमण उपायुक्त सविता सोनवणे, सहायक आयुक्त अर्चना राजपूत, सातारा पुलिस थाना के पुलिस निरीक्षक कृष्णा शिंदे, सहायक आयुक्त संजय सुरडकर, भवन निरीक्षक मुकेश खडसे और विनोद देसाई सहित नगर नियोजन विभाग के अधिकारी शिवाजी लोखंडे तथा नागरिक मित्र पथक के प्रमोद जाधव उपस्थित थे।

विकास योजना में कई सड़कें हुईं अतिक्रमण मुक्त

अतिक्रमण हटाओ विभाग के प्रमुख संतोष वाहुले ने बताया कि इस कार्रवाई से कांचनवाड़ी क्षेत्र में 24 मीटर चौड़ी विकास योजना सडक की पूरी तरह मुक्त कराया गया है। इस मार्ग के खुलने से पैठण रोड सीधे धुले-सोलापुर राष्ट्रीय मार्ग से जुड़ सकेगा, वाहुले का मानना है कि नया मार्ग उपलब्ध होने से पैठण रोड पर लगने वाली भारी यातायात जाम की समस्या में काफी हद तक राहत मिलेगी। साथ ही नागरिकों को शहर में एक अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा।

मनपा प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ मुहिम

जिससे यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। मनपा ने आगे भी शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं। शहर में विकास योजना के अनुसार प्रस्तावित सड़कों को खुला करने के लिए कुछ महीने पहले महानगरपालिका प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजना सड़कों पर किए गाए अवैध कब्जों को हटाया गया प्रशासन का कहना है कि विकास योजना के अनुसार प्रस्तावित सड़कों को खुला करना शहर के यातायात सधार के लिए आवश्यक है

कई सड़कों को मार्ग आंशिक रूप से खुला

कई स्थानों पर वर्षों से अतिक्रमण होने के कारण सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का काम प्रभावित हो रहा था, इस अभियान के बाद कई सड़कों का मार्ग आंशिक रूप से खुला हुआ है, जिससे नागरिको को आवागमन में सुविधा मिलने लगी है।

मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि शहर में विकास योजना के तहत आने वाली सभी सहकों को चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा, ताकि भविष्य में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी