प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल: हनुमान मंदिर में मध्यरात्रि चोरी, आभूषण और दानपेटी ले उड़े चोर

Station Road Crime: छत्रपती संभाजीनगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर में रात 2:30 बजे चोरी हुई, जिसमें आभूषण, दानपेटी और अन्य कीमती सामान ले जाया गया।

अंकिता पटेल

Hanuman Mandir Robbery: छत्रपती संभाजीनगर रेलवे स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर में मध्यरात्रि लगभग 2।30 बजे चोरी की गंभीर घटना सामने आई है। इस चोरी में मंदिर में विराजमान भगवान हनुमानजी के आभूषण, दानपेटी तथा अन्य कीमती सामान अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया।

घटना के बाद मंदिर परिसर सहित पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल फैल गया है। यह मंदिर प्रभाग क्रमांक 18, मोंडा परिसर क्षेत्र में स्थित है। चोरी की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए और घटना को लेकर रोष व्यक्त किया।

नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कमजोर बनी हुई है। मामले को लेकर नगरसेविका हर्षदा संजय शिरसाट ने शहर के पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार से मुलाखात कर लिखित निवेदन देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। निवेदन में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने, चोरी गया सामान बरामद करने तथा मंदिर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई है।

कैमरों की जांच की जा रही

इस दौरान मंदिर परिसर में कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उपस्थित लोगों में नंदकुमार घोडेले, गजानन बारवाल, दुर्गेश कांबले, राधिका भोरे, राजू, राजपूत (नगरसेवक), संदीप बारवाल, अभिजीत जीवलवाल, विजय वाघचौरे तथा सामाजिक कार्यकर्ता हनुमान भावले शामिल थे।

सभी ने एक स्वर में पुलिस प्रशासन से सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए तो ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरी की जांच की जा रही है।

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी