छत्रपति संभाजीनगर ट्रैफिक (सोर्सः सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

ईद पर ट्रैफिक अलर्ट: छावनी-रोजा बाग ईदगाह के आसपास प्रमुख मार्ग रहेंगे बंद, सुबह 5 से 11 बजे तक प्रतिबंध

Sambhajinagar Traffic: छत्रपति संभाजीनगर में रमजान ईद पर नमाज के मद्देनजर 21 मार्च को सुबह 5 से 11 बजे तक कई मार्ग बंद रहेंगे। पुलिस ने मिलिंद चौक और पानचक्की मार्ग के लिए वैकल्पिक रास्ते जारी किए हैं

रूपम सिंह

Sambhajinagar Traffic Diversion News: छत्रपति संभाजीनगर रमजान ईद के अवसर पर 21 मार्च शनिवार को शहर के छावनी और रोजा बाग ईदगाह मैदान में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए एकत्रित होंगे।

इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर अस्थायी ट्रैफिक प्रतिबंध लागू करने का निर्णय लिया है। यह प्रतिबंध सुबह 5 बजे से 11 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसकी जानकारी यातायात शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन मिरघे ने दी।

ये मार्ग रहेंगे बंद

मिलिंद चौक से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय गेट तक का मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर लॉ कॉलेज से पानचक्की गेट तक के मार्ग पर भी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। हडको कॉर्नर से उद्धवराव पाटिल चौक तक के मार्ग पर एक दिशा की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बंद रहेगी।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से की अपील

 छत्रपति संभाजीनगर विश्वविद्यालय की ओर जाने वाले वाहन मिलिंद चौक से बारापुला गेट, मिल कॉर्नर, जुबली पार्क, टाउन हॉल और मकई गेट मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। घाटी अस्पताल और पानचक्की की और से मिलिंद चौक आने वाले वाहन जुबली पार्क, मिल कॉर्नर और बारापुला गेट मार्ग से गुजरेंगे, बेगमपुरा या विश्वविद्यालय गेट की ओर जाने वाले वाहन

जुबली पार्क, टाउन हॉल और मकई गेट मार्ग का उपयोग करेंगे, हडको कॉर्नर से उद्धवराव पाटील चौक के बीच यातायात केवल एक दिशा में चालू रहेगा पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मागों का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला