प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

नशे के नेटवर्क पर प्रहार, ड्रग माफिया पर डबल अटैक; गिरफ्तारी के बाद अब बुलडोजर कार्रवाई

Sambhajinagar Drug Syndicate: संभाजीनगर में ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ कड़ा अभियान। 17 आरोपी गिरफ्तार, अब अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, पुलिस ने सूची बनानी शुरू की।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Illegal Construction: छत्रपति संभाजीनगर शहर के युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वाले ड्रग माफिया के खिलाफ अब पुलिस ने कड़ा अभियान छेड़ दिया है। गिरफ्तारी के बाद अब अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है।

जिन्सी क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात अश्पाक पटेल के सिंडिकेट से जुड़े 17 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनकी अवैध निर्माण और संपत्तियों की विस्तृत जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

प्रस्ताव महानगरपालिका को भेजने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अपराध शाखा के निरीक्षक गजानन कल्याणकर के नेतृत्व में हाल ही में ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया गया। पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि केवल गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है।

बल्कि पूरे नेटवर्क का समूल उन्मूलन किया जाए, जांच में सामने आया, है कि नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित धन से कई आरोपियों ने अतिक्रमण कर अवैध मकान और निर्माण खड़े किए हैं। इन सभी संपत्तियों की सूची तैयार की जा रही है।

घरों से चलाता था कारोबार

जिन्सी और सिटी चौक थाना क्षेत्र में इस गिरोह ने नशे की श्रृंखला खड़ी कर रखी थी। जांच में यह भी सामने आया है कि कई आरोपी अपने घरों से ही नशीले पदार्थों का भंडारण और बिक्री कर रहे थे।

अपराध के आर्थिक स्रोत को खत्म करने के लिए पुलिस ने संपति पर कार्रवाई की रणनीति बनाई है। मकोका और एमपीडीए के अंतर्गत कार्रवाई के साथ बुलडोजर अभियान भी चलाया जाएगा,

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?