डेंगू (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में डेंगू के 242 मामले: 'विश्व डेंगू दिवस' पर स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया महाअभियान

Dengue Cases Sambhajinagar: छत्रपति संभाजीनगर में इस वर्ष डेंगू के 242 मरीज मिले हैं। 16 मई को 'विश्व डेंगू दिवस' पर स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी से बचाव के लिए जिलेभर में जागरूकता अभियान शुरू किया है।

रूपम सिंह

Chhatrapati Sambhajinagar Dengue Cases: छत्रपति संभाजीनगर जिले में 1 जनवरी 2026 से अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में 96 और शहरी क्षेत्रों में 146 सहित कुल 242 डेंगू संक्रमित मरीज दर्ज किए गए हैं। सभी मरीज उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और राहतभरी खबर यह है कि जिले में डेंगू से एक भी मौत नहीं हुई है। 16 मई, शनिवार को विश्व डेंगू दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए 'यूनाइट, एक्ट, एलिमिनेट' (एकजुट हों, कार्रवाई करें, डेंगू खत्म करें) के नारे के तहत विभिन्न - कार्यक्रम आयोजित किए हैं। स्वास्थ्य - विभाग ने बताया कि डेंगू मच्छरों से फैलने वाली बीमारी होने के चलते जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोकथाम पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

जागरूकता अभियान से किया जा रहा सतर्क

इसके तहत स्कूलों, महाविद्यालयों व गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पानी की टंकियों, कूलर, टायर, गमलों व अन्य स्थानों पर पानी जमा न होने देने के बारे में लोगों को जागरूक कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से कहा कि तेज बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द, उल्टी, मतली या त्वचा पर चकत्ते जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराएं।

नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर भी जोर

'स्वच्छ परिसर, डेंगूमुक्त परिसर' का संदेश देते हुए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर भी जोर दिया जा रहा है। यह अभियान छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिनू पी एम, सहायक संचालक (मलेरिया) डॉ. रेखा भंडारे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभय धानोरकर के मार्गदर्शन में व जिला मलेरिया अधिकारी रवींद्र ढोले के नियोजन में चलाया जा रहा है, तेज बुखार, शरीर व जोड़ों में दर्द, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मतली व उल्टी, त्वचा पर चकते दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय जांच कराना जरूरी है।

बचाव करने के लिए ये हैं प्रमुख उपाय

घर के आसपास पानी जमा न होने दें, पानी की टंकियों और कूलर की नियमित सफाई करें। टायर व गमलों में पानी जमा न रहने दें। पूरे बाजू के कपड़े पहनें। मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा