प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

कार की टक्कर से महिला कर्मचारी की मौत, चिकलथाना MIDC पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज की FIR

Car Accident: संभाजीनगर में एक हृदयविदारक हादसा। बैंक में कार्यरत महिला कर्मचारी जैसे ही कचरा फेंकने के लिए गेट के बाहर आईं, तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन ली

अंकिता पटेल

Road Accident Chhatrapati Sambhajinagar Today: छत्रपति संभाजीनगर जिले के चिकलथाना एमआईडीसी इलाके में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

अशोक नगर (मसनतपुर) की रहने वाली 55 वर्षीय सुमनबाई सोपान टेकाले, जो चिकलथाना एमआईडीसी स्थित एक बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थीं, हमेशा की तरह ड्यूटी पर गई थीं।

सुबह करीब 10.30 बजे वह बैंक परिसर से कचरा फेंकने के लिए गेट के बाहर निकली थीं, तभी एक बेकाबू कार उनकी काल बनकर आई।

तेज रफ्तार गाड़ी ने ली जान

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरा नगरी की दिशा से आ रही एक कार (नंबर- MH-20-GQ-6164) के चालक आयुष कैलाश अग्रवाल (23 वर्ष) ने वाहन को बेहद तेज गति और लापरवाही से चलाया। कार चालक ने सड़क पार कर रही सुमनबाई को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुमनबाई गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए घाटी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने गहन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिसिया कार्रवाई के बाद आरोपी पर मुकदमा

हादसे की जानकारी मिलते ही एमआईडीसी सिडको पुलिस मौके पर पहुँची और कार को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतक महिला के रिश्तेदार रोहित श्रीमंत म्हस्के (20 वर्ष) की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक आयुष कैलाश अग्रवाल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की तकनीकी जांच कर रही है कि दुर्घटना के समय कार की गति क्या थी और क्या चालक नशे में था।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सुमनबाई के निधन से उनके परिवार और बैंक के सहकर्मियों में शोक की लहर है। बताया गया है कि सुमनबाई के पति का 4-5 साल पहले ही देहांत हो चुका था। वह अपने परिवार का सहारा थीं और मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही थीं।

उनके अचानक चले जाने से पूरे अशोक नगर क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि एमआईडीसी क्षेत्र की व्यस्त सड़कों पर गति सीमा निर्धारित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना

महिलाओं की पहचान सिर्फ पत्नी, बेटी और मां नहीं...पुणे में राहुल गांधी ने बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत