Sambhajinagar Illegal Transport( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

बिना परमिट चल रही रैपिडो बाइक टैक्सी पर कार्रवाई तेज, छत्रपति संभाजीनगर में बढ़ी आरटीओ कि सख्ती

Sambhajinagar Rapido Bike Taxi: छत्रपति संभाजीनगर में बिना परमिट चल रही Rapido बाइक टैक्सी पर आरटीओ की कार्रवाई तेज, रिक्शा चालकों ने भी विरोध शुरू किया।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Transport: छत्रपति संभाजीनगर शहर में बिना अनुमति संचालित हो रही 'रैपिडो' बाइक टैक्सी सेवा के खिलाफ अब दोतरफा कार्रवाई तेज हो गई है।

एक ओर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक टैक्सी चालकों पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर रिक्शा चालक भी सड़क पर ऐसे वाहनों को रोककर प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर में बिना वैध परमिट के बाइक टैक्सी सेवा चलाने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ आरटीओ विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

आरटीओ विभाग के अनुसार मार्च महीने में 'रैपिडों से जुड़ी दो बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन मामलों में कुल 50 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इसके साथ ही संबंधित वाहनों को सात दिनों के लिए निलंबित भी किया गया।

रिक्शा चालकों के रोजगार पर पड़ा असर

शहर के रिक्शा बालक संघ ने भी इस सेवा का विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि बिना अनुमति संचालित हो रही बाइक टैक्सी सेवा से रिक्शा चालकों के रोजगार पर असर पड़ रहा है।

इसी कारण कई स्थानों पर रिक्शा चालकों द्वारा संदिग्ध बाइक टैक्सी चालकों को रोककर प्रशासन को सूचना दी जा रही है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विजय काले ने बताया कि चिना वैध परमिट के बाइक टैक्सी सेवा संचालित करना पूरी तरह अवैध है।

ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और आने वाले दिनों में इस अभियान को और तेज किया जाएगा उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी स्थान पर अवैध रूप से बाइक टैक्सी सेवा संचालित होती दिखाई दे, तो इसकी सूचना परिवहन विभाग को दें, ताकि संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा सकें।

Delhi CJP Protest LIVE: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो