घटनाग्रस्त कार (सोर्सः AI) 
औरंगाबाद

Seven Hill Flyover पर तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार, टायर फटने से डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंची गाड़ी

Car Accident in Sambhajinagar: सेवन हिल फ्लाईओवर पर टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में जा घुसी। पुलिस जांच में जुटी, सड़क सुरक्षा पर सवाल उठे।

आलोक उमाकृष्ण

Seven Hill Flyover Car Accident in Sambhajinagar: शहर के सेवन हिल फ्लाईओवर पर बुधवार शाम तेज रफ्तार कार का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर उसे तोड़ते हुए विपरीत दिशा की लेन में जा पहुंची। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

क्या था कारण अनियंत्रित हुई कार?

यह दुर्घटना बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे सेवन हिल फ्लाईओवर पर हुई। सिडको क्षेत्र से फ्लाईओवर पर चढ़ रही कार (MH-43-AL-9939) का अचानक टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई और उसे क्षतिग्रस्त करते हुए दूसरी ओर की लेन में जाकर रुक गई। हादसे के कारण फ्लाईओवर के एक हिस्से पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जाम के चलते दो एंबुलेंस भी फंस गईं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। हालांकि, मौके पर मौजूद नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटाने में मदद की। इसके बाद यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो सकी और वाहनों की आवाजाही फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गई।

सड़क सुरक्षा पर सवाल

घटना की सूचना मिलते ही यातायात शाखा के निरीक्षक हरेश्वर घुगे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर प्रारंभिक जानकारी दर्ज की है तथा हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस बीच प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे पड़ा डिवाइडर का बड़ा पत्थर भी दुर्घटना का एक संभावित कारण हो सकता है।

उनका कहना है कि सड़क पर ऐसे अवरोध वाहन चालकों के लिए खतरा बन रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों और फ्लाईओवर के आसपास पड़े मलबे, पत्थरों और अन्य बाधाओं को तत्काल हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके और यातायात नियम व्यवस्था बनी रहे।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी