आशिष दामले (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

एकजुट समाज बनेगा सबसे बड़ी ताकत, मंत्री आशीष दामले बोले - हर जिले में परशुराम भवन का रोडमैप

Chhatrapati Sambhaji Nagar: कैबिनेट मंत्री आशीष दामले ने कहा कि ब्राह्मण समाज की एकजुटता से विकास कार्य तेज होंगे। महाराष्ट्र के हर जिले में परशुराम भवन बनाने की योजना तैयार है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: भगवान परशुराम आर्थिक विकास महामंडल के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री कैप्टन आशीष दामले ने कहा कि ब्राह्मण समाज की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक सशक्तिकरण को मजबूती देने के लिए महाराष्ट्र के हर जिले में परशुराम भवन स्थापित करने की योजना तैयार की गई है।

उनका कहना है कि समाज यदि संगठित होकर आगे बढ़े, तो विकास के काम और अधिक प्रभावी ढंग से पूरे किए जा सकते हैं। दो दिवसीय ब्राह्मण महाकुंभ के समापन अवसर पर दामले ने कहा कि परशुराम भवन केवल इमारत नहीं होंगे, बल्कि शिक्षा, संस्कार और स्वावलंबन के केंद्र बनेंगे।

इन भवनों के माध्यम से समाज के युवाओं को दिशा और अवसर मिलेगा, जबकि जरूरतमंद वर्ग के लिए सामाजिक सुविधाएं सुलभ होंगी।

पहले भवन के लिए जिलों में प्रतिस्पर्धा

मंत्री दामले ने जानकारी दी कि पिंपरी-चिंचवड़, धुलिया और नागपुर में पहला परशुराम भवन बनाने को लेकर सक्रिय प्रयास चल रहे हैं। अगले चार से पांच महीनों में पहले भवन का भूमिपूजन होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में विप्र फाउंडेशन और नाशिक की 96 वर्ष पुरानी संस्था द्वारा स्थापित भवन इस मॉडल की सफलता का उदाहरण हैं। उसी तर्ज पर राज्यभर में भवनों का नेटवर्क खड़ा किया जाएगा, जिसमें महामंडल की पूर्ण सहभागिता रहेगी।

संघर्ष से मिली पहचान

अपने राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए दामले ने कहा कि एक समय टिकट देते वक्त उनसे जाति पूछकर यह कह दिया गया कि ब्राह्मण होने के कारण मतदाता सीमित होंगे। इसके बावजूद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। “जो लोग तब फैसले ले रहे थे, वे आज राजनीति में नहीं हैं। यही समाज की सामूहिक शक्ति है,” उन्होंने कहा।

महामंडल से बढ़ी उम्मीदें

मंत्री ने बताया कि एक वर्ष पूर्व गठित भगवान परशुराम आर्थिक विकास महामंडल से समाज को बड़ी अपेक्षाएं हैं। प्रस्तावित परशुराम भवनों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मार्गदर्शन केंद्र, विवाह, मौंजी जैसे संस्कारों हेतु सभागार, महिलाओं के लिए कौशल व प्रशिक्षण केंद्र, और युवाओं को अवसर व न्याय दिलाने वाली योजनाएं संचालित की जाएंगी।उन्होंने भरोसा जताया कि इन पहलों से समाज के कई युवा उच्च पदों तक पहुंचेंगे।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट