औरंगाबाद

नवाब मलिक इस्तीफा दें, औरंगाबाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : राज्य के विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) द्वारा राज्य के अल्पसंख्याक मंत्री और एनसीपी (NCP) के प्रदेश प्रवक्ता नवाब मलिक (Nawab Malik) के अंडरवर्ल्ड (Underworld) के साथ संबंधों को उजागर करने के बावजूद उन्हें मंत्रिमंडल से न हटाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) ने कड़ा आंदोलन छेड़कर शहर के क्रांति चौक में आंदोलन किया। आंदोलन का नेतृत्व भाजपा शहराध्यक्ष संजय केणेकर, युवा मोर्चा के शहराध्यक्ष राज वानखेडे, युवा मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरज लोलगे ने किया।

आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि महाविकास आघाडी सरकार के मंत्री मुंबई  बम धमाके के आरोपियों के साथ व्यवहार करने के साथ ही उनके रिश्तेदार ड्रग्ज मामले में जेल की हवा खाकर आनेवालों के  बावजूद राज्य के मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे सत्ता के लिए कुर्सी लगाकर बैठ रहे है। राज्य  सरकार अंडरवर्ल्ड के साथ संबंध रखनेवालों को अपने मंत्रिमंडल में रखते है। भाजपाईयों ने आंदोलन के दरमियान नवाब मलिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मलिक को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की। साथ ही नवाब मलिक के प्रतिमा को चप्पलो से पिटा।

आंदोलन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बसवराज मंगरुले, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष संजय केणेकर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राज वानखेडे, सुरज लोलगे, मनोज भारस्कर, हर्षवर्धन कराड, जालिंदर शेंडगे, अशोक दामले, प्रतिभा जरहाड, योगेश वाणी, प्रथमेश दुधगांवकर, पंकज साखला, दीपक खोतकर, राहुल नारोटे, मुकेश चित्रक, समीर लोखंडे, राहुल दांडगे, सतीश खेडकर, कृणाल मराठे, सुधीर तुपे, भीमा धर्मे, तेजस व्यवहारे, श्रीकांत घुले, विजय बरसमवार, मयुर महाकाल, अक्षय मात्रे, राज राठोड़, संग्राम पवार, बंडु ठुबे, योगेश भाकरे, बाबासाहाब वेताल सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7; नासिक में सुबह-सुबह आया भूकंप

भारत को चाहिए दूसरा स्वतंत्रता संग्राम, सोनम वांगचुक की चेतावनी ने बढ़ाई नेताओं की धड़कनें! जनता से मांगी मदद

परिवार उजड़ गए, कई जिंदगियां तहस-नहस... विभाजन विभीषिका पर पीएम मोदी ने याद दिलाया इतिहास का वो काला पन्ना

RSS पर नकेल कसने की तैयारी में कर्नाटक सरकार? सरकारी जमीनों के इस्तेमाल पर नए बिल को मंजूरी, मचा बवाल

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में रेड तो उत्तराखंड-ओडिशा समेत 5 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा