Indian Railways Performance( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर: ट्रेनों की बढ़ी रफ्तार, नांदेड़ रेल मंडल की बड़ी उपलब्धि, समयपालन और गति में रिकॉर्ड सुधार

Sambhajinagar Nanded Railway Division: भारतीय रेल के नांदेड़ मंडल ने 2025-26 में समयपालन और गति में बड़ा सुधार किया, जिससे यात्रियों को बेहतर और भरोसेमंद सेवा मिली।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Indian Railways Performance: छत्रपति संभाजीनगर दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान संचालन व्यवस्था और यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

मंडल के संचालन विभाग द्वारा समयपालन, ट्रेन संचालन क्षमता और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2025-26 में ट्रेनों के समयपालन में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। इस अवधि में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों ने 39 अवसरों पर 100 प्रतिशत समयपालन हासिल किया, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या केवल 4 थी।

इसी प्रकार यात्री ट्रेनों ने 48 दिनों तक 100 प्रतिशत समयपालन दर्ज किया, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 23 दिन था। वहीं मेल, एक्सप्रेस और यात्री ट्रेनों ने मिलकर 12 दिनों तक पूरी तरह समयपालन किया, जबकि पिछले वर्ष यह उपलब्धि केवल 1 दिन ही प्राप्त हुई थी।

संचालन दक्षता बढ़ाने के लिए नांदेड़ मंडल ने 386 किलोमीटर रेल मार्ग पर ट्रेनों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है। इससे ट्रेनों की आवाजाही तेज हुई है और यात्रियों को अधिक विश्वसनीय सेवा मिल रही है।

यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम

नांदेड़ मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बेहतर संपर्क व्यवस्था के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए है। इसके तहत 26 अगस्त 2025 से वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा की नांदेड़ से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सीएसएमटी) तक बढ़ाया गया, जिससे यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा का विकल्प उपलब्ध हुआ है।

त्योहारों और छुट्टियों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए वर्ष 2025-26 में ट्रेन-ऑन डिमांड (टीओजी) के तहत 2,441 विशेष ट्रेनों के फेरे संचालित किए गए इससे यात्रियों को भीड़भाड़ के समय यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिली, यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए विभिन्न ट्रेनों में 233 अतिरिक्त कोच लगाए गए इसके अलावा 13 जोडी ट्रेनों मैं स्थायी रूप से 55 कोच बढ़ाए गए, जबकि 3 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से 15 कोच जोड़े गए, जिससे ट्रेनों की यात्री क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

संचालन दक्षता बढ़ाने नांदेड़ मंडल की सराहना

नांदेड़ मंडल के माध्यम से कई नई ट्रेन सेवाएं भी शुरू की गई, इनमें नांदेड़ फिरोजपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (15 जून 2025 से) काचीगुड़ा-भगत की कोठी-काचीगुढ़ा एक्सप्रेस मार्ग से) (20 जुलाई 2025 से) तिरुपति -साईनगर शिरडी - तिरुपति एक्सप्रेस  (नांदेड़ मार्ग से) (14 दिसंबर 2025 से रेलवे अधिकारियों के अनुसार ये सभी उपलब्धियां नांदेड़ मंडल के संचालन विभाग और कर्मचारियों के लगातार प्रयासों का परिणाम हैं। इन पहलों से न केवल ट्रेन संचालन अधिक प्रभावी हुआ है, बल्कि यात्रियों की सुविधा और संतुष्टि भी बढ़ी है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान