प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

5 लाख की मांग पर विवाहिता को प्रताड़ना, महिला से मारपीट तीन तलाक; 12 पर कार्रवाई

Domestic Violence: नांदेड़ में गैरेज शुरू करने के लिए 5 लाख की मांग पर विवाहिता को प्रताड़ित कर तीन तलाक दिया गया। सैलाब नगर और जयभवानी नगर की दो घटनाओं में 12 लोगों पर केस दर्ज।

अंकिता पटेल

Nanded Crime Women Safety: छत्रपति संभाजीनगर गैरेज शुरू करने के लिए मायके से पांच लाख रुपए लाने की मांग को लेकर विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ ही तलाक देने की घटना नांदेड़ जिले के सैलाब नगर, खड़कपुरा में हुई।

इसके अलावा शहर के जयभवानी नगर क्षेत्र में 47 वर्षीय विवाहिता को सताने पर ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पहली घटना में 24 वर्षीय विवाहिता ने शिकायत में कहा कि गैरेज शुरू करने के लिए मायके से 5 लाख रुपए लाने उसे अक्टूबर 2023 से 1 नवंबर 2025 के बीच दबाव बनाया गया।

नांदेड़ जिले के सैलाब नगर, खड़कपुरा में हुई घटना के बाद पति असद खान, ससुर अय्यूब खान, सास रेश्मा खान, देवर अरबाज व सोहेल खान, ननद सुमैया खान व ननदोई मोहसिन खान ने गालीगलौज व पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पति ने फोन पर पीड़िता के पिता के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल कर लड़की को जन्म देने पर टोका व तीन बार तलाक दिया।

रियल इस्टेट व्यवसाय लिए पैसे की थी मांग

बेगमपुरा पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। दूसरी घटना में रियल इस्टेट व्यवसाय के लिए 47 वर्षीय विवाहिता से मायके से पैसे मंगाने की घटना 6 मई 2007 से 25 जून 2025 के बीच जयभवानी नगर में हुई।

पति सचिन धुमाले, सास सुवर्णलता धुमाले, सुसर त्र्यंबकराव धुमाले, देवर अभिषेक धुमाले, जेठानी रोहिणी धुमाल के खिलाफ सिडको थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड