संभाजीनगर, महावितरण, मानसून,(साेर्स: एआई फोटो)  
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में मानसून अलर्ट, बारिश में बिजली से रहें सतर्क; महावितरण ने जारी की एडवाइजरी

Sambhajinagar Mahavitaran Monsoon: मानसून के दौरान बिजली हादसों के बढ़ते खतरे को देखते हुए महावितरण ने नागरिकों को टूटी तारों, ट्रांसफॉर्मर और शॉर्ट सर्किट से दूर रहने तथा सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Electricity Safety Advisory: छत्रपति संभाजीनगर में मानसून की शुरुआत के साथ तेज हवाओं, आंधी, बिजली को गर्जना व भारी बारिश के चलते विद्युत दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। यही नहीं, टूटी हुई बिजली की तारों, बिजली के खंभे, ट्रांसफॉर्मर, फीडर पिलर और शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाएं जानलेवा साबित हो सकती हैं।

इसे देखते हुए नागरिकों को चाहिए कि वे बिजली संबंधी उपकरणों व संरचनाओं से सुरक्षित दूरी बनाए रखने व विशेष सतर्कता बरतने की अपील महावितरण कंपनी ने की है। कंपनी के मुख्य अभियंता दीपक कुमठेकर ने बताया कि भारी बारिश और तेज आंधी के दौरान बिजली की तारें टूट जाती है।

इसके साथ ही खंभे गिरना, ट्रांसफॉर्मर से चिंगारियां निकलना या शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाएं हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में लटकती या टूटी हुई बिजली की तारों को छूने का प्रयास न करें। यदि ट्रांसफॉर्मर, फीडर पिलर या बिजली के खंभे के पास शॉर्ट सर्किट दिखाई दे, तो उस क्षेत्र से दूर रहें और तुरंत महावितरण को इसकी सूचना दें।

मुख्य अभियंता दीपक कुमठेकर का कहना रहा कि, बारिश के मौसम में घरों में नमी वाले विद्युत उपकरण, कृषि पंपों के स्विच बोर्ड व खुली बिजली की तारों के चलते भी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। इसे देखते हुए नागरिक अपने घर, सोसायटी और आसपास की विद्युत व्यवस्था की सुरक्षा की सघन जांच अवश्य करें। इसके अलावा टीन (चादर) के मकानों में रहने वाले लोगों को भी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

बिजली के खंभों से पशुओं को न बांधने की सलाह

इस बीच, महावितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से यह भी अपील की है कि बिजली के खंभों से पशुओं को न बांधे और न ही उनके सहारे दोपहिया वाहन खड़े करें। बाढ़ की स्थिति में नदी किनारे वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें, भूमिगत बिजली लाइनों में पानी भरने, पेड़ गिरने या बिजली गिरने से न केवल बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है, बल्कि लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है। ऐसे में नागरिकों को बेहद सावधानी बरतकर बेशकीमती जान माल का बचाव करने की अपील की गई है।

विद्युत दुर्घटना की आशंका में करें संपर्क

अतिवृष्टि, आंधी-तूफान या अन्य प्राकृतिक आपदा के कारण यदि बिजली की तारें टूट जाएं, खंभे गिर जाएं, ट्रांसफॉर्मर में खराबी आए या किसी भी किस्म की विद्युत दुर्घटना की आशंका हो, तो नागरिक तत्काल महावितरण को इसकी सूचना दें। इसके लिए हेल्पलाइनः 1912, टोल-फ्री नंबर 1800-212-3435 व 1800-233-3435 के अलावा स्थानीय नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी