मनरेगा (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Ch. Sambhaji Nagar News: मनरेगा लाभार्थियों को राहत, मजदूरों को मिलेगा बकाया भुगतान

Ch. Sambhaji Nagar में मनरेगा लाभार्थियों के लिए एक बहुत बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आ रही है। पिछले दिसंबर से विभाग को लंबित राशि मिलने के बाद अब लाभार्थियों को भी इसका फायदा हो सकता है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी विभाग व लाभार्थियों के लिए राहत देने वाली खबर है। गत दिसंबर से लंबित निधि विभाग को मिलने से लाभार्थियों को राशि मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

100 दिनों के रोजगार की गारंटी

महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत गत 3-4 वर्षों के कुशल कार्यों के 151 करोड़, 64 लाख रुपए बकाया थे। रोगायो के जरिए ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाती है। सिंचन कुआं, गायगोठा, घरकुल, फल बागान, कृषि तालाब, तूती व वृक्षों की बुआई, फूल खेती, स्कूलों की सुरक्षा दीवारें आदि काम किए जाते हैं। मजदूरों की तरफ से मांग किए जाने के बाद काम मंजूर किए जाते हैं। गत दो से ढाई वर्षों में कार्यों को स्वीकृति देते समय 60-40 प्रमाण बिगड़ गया।

निधि नहीं मिलने से जतायी नाराजगी

समझा जाता है कि अकुशल कार्यों की निधि मिली, पर केंद्र से कुशल कार्यों की निधि दिसंबर से नहीं मिलने से नाराजगी जताई जा रही थी। छत्रपति संभाजीनगर तहसील को 18 करोड़, गंगापुर 20 करोड़, कन्नड़ 29 करोड़ 29 लाख, खुलताबाद 1 करोड़, 87 लाख, पैठण 28 करोड़ 21 लाख, फुलंब्री 16 करोड़, 33 लाख, सिल्लोड़ 12 करोड़ 10 लाख, सोयगांव 5 करोड़ 26 लाख, वैजापुर तहसील के कुशल कार्यों के लिए 20 करोड़, 51 लाख रुपए की निधि मिली है। जिले को कुशल कार्यों के लिए 151 करोड़, 64 लाख रुपए की निधि मिलने के बावजूद अभी भी 50 करोड़ रुपए की निधि बकाया है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा