Waqf Board Administration ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

वक्फ मंडल के नए CEO का भरोसा, कामकाज में लाएंगे पारदर्शिता; फैयाज अहमद खान ने संभाली जिम्मेदारी

Maharashtra Waqf Board CEO: महाराष्ट्र वक्फ मंडल के नए CEO फैयाज अहमद खान ने कामकाज में पारदर्शिता और तेजी लाने का भरोसा दिया है, ताकि नागरिकों के काम समय पर पूरे हो सकें।

अंकिता पटेल

Waqf Board Administration: छत्रपति संभाजीनगर महाराष्ट्र राज्य वक्फ मंडल के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी फैयाज अहमद खान ने कामकाज में तेजी लाने और आम नागरिकों को राहत देने का भरोसा जताया है।

उन्होंने कहा कि लोगों के कार्य समय पर पूरे हों और उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पदभार संभालने के बाद पहली बार छत्रपति संभाजीनगर स्थित मुख्यालय पहुंचने पर फैयाज अहमद खान ने संवाददाताओं से बातचीत में यह आश्वासन दिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वक्फ मंडल की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। फैयाज अहमद खान को प्रशासनिक और तकनीकी क्षेत्र का लंबा अनुभव है।

वे सिडको में करीब 32 वर्षों तक सेवाएं दे चुके हैं। वे पेशे से अभियंता होने के साथ एमबीए और एलएलबी की डिग्री भी रखते हैं। इसके अलावा मानव संसाधन और आईटी क्षेत्र में भी उन्होंने कार्य किया है अपने इसी अनुभव का उपयोग करते हुए वे वक्फ मंडल के कामकाज को आधुनिक और सुगम बनाने पर ओर देंगे।

घर बैठे सेवाएं होंगी उपलब्ध

उन्होंने कहा कि इंटरनेट और तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग कर राज्यभर से आने वाले लोगों को घर बैठे ही सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे समय की बचत होगी और लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी कार्य शासन के नियमों के अनुरूप ही किए जाएंगे। प्रशासनिक सुधारों को लेकर भी उन्होंने विशेष पहल की बात कही।

वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और राजस्व बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतम सेवाओं को ऑनलाइन करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि पारदर्शिता बढ़े और कामकाज में गति आए।

कुल मिलाकर, नए सीईओ फैयाज अहमद खान के नेतृत्व में वक्फ मंडल के कामकाज में सुधार और आधुनिक तकनीक के उपयोग से आम नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति