प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

परीक्षा कदाचार पर सरकार सख्त, बोर्ड परीक्षाओं पर कड़ा पहरा; सतर्कता समिति गठित

Education Commissioner: कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कदाचार रोकने के लिए सरकार ने राज्यस्तरीय सतर्कता समिति के गठन को मंजूरी दी है। समिति की अध्यक्षता शिक्षा आयुक्त करेंगे।

अंकिता पटेल

Maharashtra Board Exams: छत्रपति संभाजीनगर कक्षा 10 वीं व 12वीं की परीक्षाओं में होने वाले कदाचार को रोकने, संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार ने राज्यस्तरीय सतर्कता समिति के गठन को मंजूरी दी है।

इस संबंध में स्कूल शिक्षा व क्रीड़ा विभाग ने हाल ही में शासन निर्णय जारी किया है। आगामी परीक्षाओं में इसकी अहम भूमिका रहेगी, हर वर्ष राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 10 वीं व 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं।

इम्तिहान निर्भय, शांतिपूर्ण व गुणवत्तापूर्ण बातावरण में संपन्न कराने के लिए अब तक जिला स्तर पर सतर्कता समितियां कार्यरत थीं। ऐसे में राज्य स्तर पर बेहतर समन्वय, नियंत्रण व प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वतंत्र राज्यस्तरीय समिति की जरूरत महसूस की जा रही थी।

इसके तहत अब राज्यस्तरीय सतर्कता समिति का गठन कर उसके अध्यक्ष पद पर शिक्षा आयुक्त की नियुक्ति की गई है, सदस्यों में राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष, विशेष पुलिस महानिदेशक, विभागीय आयुक्त, शिक्षा संचालक (प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं योजना) शामिल हैं। सदस्य सचिव के रूप राज्य मंडल के सचिव कार्य करेंगे।

सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जिला स्तर की सतर्कता समितियों के दायित्य को भी और मजबूत किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी, प्रश्न-पत्र व उत्तरपत्रिकाओं के परिवहन के लिए पुलिस बंदोबस्त, उड़न दस्ती, स्थायी पथकों की नियुक्ति, परीक्षा केंद्र क्षेत्र में जेरॉक्स केंद्रों को बंद रखने कहा गया है।

किसी भी प्रकार के कदाचार की स्थिति में महाराष्ट्र प्रतिबंधक कदाचार अधिनियम, 1982 के तहत कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए है।

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?