बिड़कीन में JSW (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में JSW बनाएगी हर घंटे 60 इलेक्ट्रिक कारें, दिवाली से प्रोडक्शन और नवंबर से बुकिंग शुरू

Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर के बिड़कीन में JSW का ईवी प्लांट दिवाली से शुरू होगा। चीन की चेरी ऑटोमोबाइल के साथ साझेदारी में यहाँ हर घंटे 60 इलेक्ट्रिक कारें बनाई जाएंगी।

रूपम सिंह

 Chhatrapati Sambhajinagar JSW EV Project Bidkin: छत्रपति संभाजीनगर शहर के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाली जेएसडब्ल्यू की इलेट्रिक वाहन परियोजना अब उत्पादन चरण में प्रवेश करने जा रही है। कंपनी की योजना के अनुसार दिवाली तक बिड़कीन स्थित प्लांट में कारों का उत्पादन शुरू हो जाएगा, जबकि नवंबर से बुकिंग व दिसंबर 2026 अथवा जनवरी 2027 की शुरुआत से बिक्री शुरू होने की संभावना है। पिछले दो वर्षों में संभाजीनगर में औद्योगिक गतिविधियों में उल्लेखनीय तेजी आई है।

एथर, पिरामल फार्मा व टोयोटा किर्लोस्कर जैसी बड़ी कंपनियों के साथ जेएसडब्ल्यू का ईवी प्रोजेक्ट भी निवेशकों व उद्योग जगत के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी का पहला इलेट्रिक मॉडल करीब 35 लाख रुपये या उससे अधिक कीमत के साथ बाजार में उतारा जाएगा।

कंपनी भविष्य में 18 से 20 लाख रुपये कीमत वाले दूसरे मॉडल सहित दो से तीन नए मॉडल भी बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इन वाहनों की बिक्री भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी किए जाने की योजना है। औद्योगिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना से न केवल संभाजीनगर की पहचान देश के उभरते ईवी विनिर्माण केंद्र के रूप में मजबूत होगी, बल्कि हजारों प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

चीन की कंपनी चेरी के साथ साझेदारी

बिडकीन में लगभग 550 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहे इस अत्याधुनिक प्लांट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। सूत्रों के अनुसार, जेएसडब्ल्यू ने चीन की वाहन निर्माता कंपनी चेरी ऑटोमोबाइल के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग के तहत नई पीढ़ी के इलेवट्रिक वाहनों की तकनीक का उपयोग किया जाएगा व उनकी असेंबली

संभाजीनगर शहर के प्लांट में की जाएगी। जेएसडब्ल्यू ने बिडकीन प्लांट के लिए बड़े उत्पादन लक्ष्य निर्धारित किए हैं। कंपनी का उद्देश्य प्रति वर्ष लगभग 5 लाख वाहनों का उत्पादन करना है। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार प्रति घंटे करीब 60 कारों का निर्माण किया जा सकेगा।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता