Sambhajinagar Samruddhi Highway Crash( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar जालना हादसा: ट्रक टक्कर में 8 महिलाओं की मौत, सरकार देगी परिजनों को मुआवजा

Jalna Road Accident: जालना में समृद्धि महामार्ग हादसे में मृत 8 महिलाओं के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता मंजूर की गई है। 1 अप्रैल को हुए इस हादसे में ट्रक की टक्कर से 8 की मौत और 5 लोग घायल हुए थे।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Samruddhi Highway Crash: छत्रपति संभाजीनगर के जालना जिले में समृद्धि महामार्ग पर 1 अप्रैल 2026 की शाम हुए भीषण सड़क हादसे में मृत आठ महिलाओं के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस निर्देशानुसार मुख्यमंत्री सहायता निधि से प्रत्येक मृतक के वारिस को 5 लाख रुपये के अनुसार कुल 40 लाख रुपए की सहायता मंजूर की गई है।

यह राशि जालना के जिलाधिकारी के खाते में जमा कर दी गई है। यह दुर्घटना जालना शहर के पास कडवंची गांव के समीप 1 अप्रैल की शाम लगभग 5 बजे हुई थी।

मजदूरों को लेकर जा रहे एक पिकअप वाहन को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में आठ महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का उपचार जालना के अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में लक्ष्मीबाई संतोष मदन, कडुबाई रामदास मदन, ताराबाई गहेनाजी चौधरी, मंगलाबाई प्रकाश सिनगारे, सुमनबाई कचरू अदमाने, अलकाबाई दादाराव अदमाने, मिनाबाई परमेश्वर अदमाने और कांचनबाई प्रकाश अदमाने शामिल हैं।

समृद्धि महामार्ग की घटना

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि टुक चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों की पहचान कर सहायता राशि शीघ्र वितरित करने के निर्देश दिए गए है।

साथ ही घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए है। बता दें कि जालना जिले में समृद्धि महामार्ग पर सड़क हादसे में मृत के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें