Government Medical College Ghati Sambhajinagar ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

महिला सशक्तिकरण की नई पहल, घाटी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्राओं के लिए 'केएआर मॉड्यूल' कार्यक्रम

MBBS Women Empowerment Program: घाटी मेडिकल कॉलेज में महिला दिवस पर MBBS छात्राओं के सशक्तिकरण के लिए 'केएआर मॉड्यूल फॉर वूमन' कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह कॉलेज राज्य में पहला व देश में दूसरा संस्थान बना

अंकिता पटेल

Government Medical College Ghati Sambhajinagar: छत्रपति संभाजीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (घाटी) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एमबीबीएस की छात्राओं के सशक्तिकरण के लिए 'केएआर मॉड्यूल फॉर वूमन' नामक विशेष उपक्रम आयोजित किया था।

इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करने वाला यह कॉलेज राज्य में पहला व देश में दूसरा संस्थान बना है। घाटी के बालरोग विभाग व इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) की छत्रपति संभाजीनगर शाखा ने प्रेसिडेंशियल एक्शन प्लान 2026 के अंतर्गत आयोजन किया गया, उद्घाटन अधिष्ठाता डॉ. शिवाजी सुक्रे ने किया, राज्य आईएपी की सचिव डॉ. रेणू बोरालकर व शाखा अध्यक्ष डॉ. संध्या कोंडपल्ले मौजूद थीं।

इस मौके पर कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 'केएआर' की संकल्पना प्रस्तुत की गई। जिसमें तीन प्रमुख विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया।

'केएआर मॉड्यूल फॉर वूमन'को सराहा

स्वरक्षा की शुरुआत, सक्रिय जीवनशैली व सशक्त मानसिकता। आईएपी की अध्यक्ष डॉ. नीलम मोहन, बालरोग विभाग की प्रमुख डॉ. प्रभा खैरे सहित डॉ. शिल्पा पवार, डॉ. स्मिता बजाज, डॉ. रश्मी शिरोड़कर, डॉ. सोनाली पुन्हे ने मार्गदर्शन किया।

उप-अधिष्ठाता डॉ. विनोद मुंदडा, डॉ. ज्योती बजाज, डॉ. सुनील देशमुख, डॉ. सरोजिनी जाधव, डॉ. अंजली शेटे, डॉ. बिना गढ़ीया, डॉ. स्वप्ना आंबेकर, डॉ. अतुल लोंचे सहित अनेक चिकित्सक मौजूद थे।

कार्यक्रम के लिए बालरोग विभाग के डॉ. रहमान, डॉ. श्रीकांत जोशी, अभिषेक जैन, डॉ. अनिकेत सरवड़े, डॉ. केशव दुथड़े, अंजली पवार, डॉ. प्रशांत व डॉ. रवी किरण ने सहयोग दिया।

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव