जंग की वजह से पेट्रोल खत्म होने का डर...पंप पर लगीं लंबी कतारें (Image- Social Media) 
औरंगाबाद

WATCH: जंग की वजह से पेट्रोल खत्म होने का डर...पंप पर लंबी कतारें, महाराष्ट्र के इस जिले में मची अफरा-तफरी

Iran Israel War Effect on Petrol: मध्य पूर्व में इजराइल-ईरान संघर्ष के कारण पेट्रोल की कमी की अफवाहें फैलने से संभाजीनगर में लोग पेट्रोल पंप पर जमा हो गए।

अर्पित शुक्ला

Sambhajinagar News: मिडिल ईस्ट में जारी इजराइल-ईरान तनाव का असर दुनिया भर में महसूस किया जा रहा है। इसी बीच देश में भी इससे जुड़ी खबरों और अफवाहों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शिया समुदाय के कुछ लोग ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei को लेकर शोक जता रहे हैं। वहीं युद्ध की आशंकाओं के बीच ईंधन आपूर्ति को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

छत्रपति संभाजीनगर में अफरा-तफरी

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैलते ही पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खबर फैली कि युद्ध के कारण कच्चे तेल का आयात रुक सकता है और पंप बंद हो सकते हैं। डर के चलते लोग बड़ी संख्या में फ्यूल भरवाने पहुंचने लगे।

देखते ही देखते कई पेट्रोल पंपों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ जगहों पर भीड़ बढ़ने से हालात बिगड़ने लगे, जिसके बाद स्थिति संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा।

सप्लाई में देरी से बढ़ीं अफवाहें

रविवार और धूलभरी आंधी के कारण कुछ इलाकों में ईंधन की सप्लाई समय पर नहीं पहुंच सकी। इससे कुछ पंपों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, जिसने अफवाहों को और हवा दे दी। देर रात तक कई पंपों पर भीड़ बनी रही।

अफवाहों से बचने की अपील

पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल अब्बास ने स्पष्ट किया कि मौजूदा हालात का शहर में पेट्रोल की उपलब्धता पर कोई सीधा असर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि फ्यूल की पर्याप्त सप्लाई मौजूद है और नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। महाराष्ट्र प्रशासन और डीलर्स एसोसिएशन ने लोगों से शांति बनाए रखने और जरूरत से ज्यादा फ्यूल जमा न करने की भी सलाह दी है, ताकि अनावश्यक घबराहट से बचा जा सके।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS देशों की दोगुनी रफ्तार से हुई है तरक्की, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?