फूलों के दाम (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

गणेशोत्सव में फूलों की महंगाई! मांग और दाम दोनों चरम पर

गणेशोत्सव के त्योहार के चलते जालना समेत कई शहरों के फूल बाजार में फूलों की कीमत आसमान छूते हुए नजर आ रही है। फूलों की भारी डिमांड के कारण इसके दामों में भी बेहिसाब उछाल देखने के लिए मिल रहा है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: गणेश उत्सव के चलते जालना शहर सहित जिले के फूल बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। मांग बढ़ने के चलते फूलों की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है।

घर-घर में पूजा और सजावट के लिए फूलों की बड़ी खपत हो रही है, जिसके कारण सामान्य ग्राहकों से लेकर गणेश मंडलों तक को ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। पहले 10 रुपए का मिलने वाला मोगरे का गजरा अब 50 रुपए तक पहुंच गया है, वहीं गौरी-गणपति के लिए तैयार फूलों के हार 450 से 1800 रुपए तक बिक रहे है।

फूलों की बड़ी मांग, कम पड़ा उत्पादन

बाजार में झेंडू, गुलाब, मोगरा, गलांडा और निशिगंध की मांग सबसे अधिक है। जालना के जुना मोढा बाजार में बड़ी संख्या में फूलों की आवक हो रही है, जिनमें जालना तहसील और राजूर क्षेत्र के किसान प्रमुख आपूर्ति कर रहे है। हालांकि, लगातार बारिश से झेंडू और गुलाब की पैदावार पर असर पड़ा है। खेती के समय भी बरसात की मार झेलनी पड़ी थी। बावजूद इसके, किसानों ने शेडनेट और पॉलीहाउस के सहारे फूल उत्पादन जारी रखा, आपूर्ति की कमी और बढ़ती मांग के कारण दाम बढ़ गए है।

गणेश मंडलों का बढ़ा खर्च, महंगाई की मार

कीमतें बढ़ने से आम नागरिकों की जेब पर बोझ बढ़ा है। छोटी गणेश मंडलिया अब सिर्फ पूजा के लिए जरूरी फूल खरीद रही है, जबकि बड़ी मंडलियों द्वारा बड़ी मात्रा में फूल खरीदे जा रहे है। मंडल के पदाधिकारी सुबह-सुबह ही बाजार पहुंचकर थोक भाव पर खरीदारी कर रहे है। फूलों की बढ़ी कीमतों ने इस बार गणेश उत्सव में सजावट का बजट और भक्तों का खर्च दोनों बढ़ा दिए हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन