जालना में पिता ने की बेटी की हत्या (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

जालना में पिता ने किया जघन्य अपराध, समाज में बदनामी के घर से बेटी की हत्या की

जालना के बदनापुर में एक पिता ने समाज के डर से अपनी ही बेटी की हत्या की साजिश रची और उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की पैनी नजर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ।

अपूर्वा नायक

Jalna News In Hindi: बदनापुर तहसील में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेटी के प्रेम संबंधों की जानकारी मिलने पर पिता ने समाज में बदनामी के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। तत्पश्चात हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसने फांसी लेने की नौटंकी भी रची।

पुलिस की पैनी नजर पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदनापुर पुलिस थाने के उपनिरीक्षक संतोष कुकलारे 5 सितंबर की रात में गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि दावलवाड़ी गांव में हरि बाबूराव जोगदंड की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि, यह मामला आत्महत्या का नहीं, बल्कि हत्या का - है। पुलिस निरीक्षक एमटी सुरवसे ने गहराई से जांच की। प्राथमिक जांच में पता चला कि पिता की इच्छा के - खिलाफ बेटी का प्रेम संबंध था और उन्हें समाज में बदनामी का डर था। इससे क्रोधित होकर पिता हरि जोगदंड ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को छुपाने के लिए आरोपी ने शव को लोहे के एंगल से फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का नाटक रचा। किसी अज्ञात व्यक्ति के जरिए पुलिस को फोन कर जानकारी दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

शव को बदनापुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद पुष्टि हुई कि मौत गला दबाने से हुई है। पुलिस ने तुरंत आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और उस पर हत्या का मामला दर्ज कराया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल व अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी के मार्गदर्शन में की गई जिसमें पुलिस निरीक्षक एमटी सुरवसे, उपनिरीक्षक संतोष कुकलारे, स्नेहा कारेवांड, अविनाश राठोड़, आधार भिसे, दीपक कराड़, विकास घाड़गे, पूनसिंह गोलवाल, एसजे तड़वी आदि शामिल हुए।

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति से की मुलाकात; ब्रिक्स नेताओं के साथ अहम बैठक

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव