मराठवाड़ा निर्यातक मंच (सौ. सोशल मीडिया ) 
छत्रपति संभाजीनगर

Marathwada Exporters Forum की स्थापना, Global Market में होगी ग्रैंड एंट्री

Marathwada Exporter Forum ने मराठवाड़ा के Export को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि इस मंच के गठन से Global Market के नए रास्ते खुलेंगे।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News: सवेरा समूह के निदेशक अजिंक्य सावे ने कहा कि, मराठवाड़ा निर्यातक मंच (एमईएफ) मराठवाड़ा को निर्यात के नए क्षितिज पर ले जाने वाला एक मंच होगा।

मराठवाड़ा निर्यातक मंच की स्थापना से वैश्विक बाजार के नए मार्ग खुलेंगे। उन्होने कहा कि ऐसा मंच समय की मांग है। यह निर्यातकों के लिए एक बेहतरीन नेटवर्किंग टूल होगा। उद्योग एक साथ और समन्वय से विकसित होंगे। सीएमआईए के व्यापार सुविधा प्रकोष्ठ की पहल पर मराठवाडा एक्सपोर्टर्स फोरम (एमईएफ) की स्थापना मराठवाड़ा के निर्यातकों, निर्माताओं व उद्योग जगत के नेताओं को एक साथ लाने व वैश्विक बाजार में नए रास्ते खोलने के उद्देश्य से की गई है। इस मंच का उद्घाटन समारोह बीते दिन को सीएमआईए, बजाज भवन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर, सावे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सीएमआईए के अध्यक्ष उत्सव माछर ने भाषण में कहा "मराठवाड़ा निर्यातक मंच निर्यातकों के लिए नियमित संवाद सत्र, विभिन्न अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों में भागीदारी व सरकारी प्रतिनिधित्व जैसी गतिविधियों को लागू करेगा। व्यापार सुविधा प्रकोष्ठ के प्रमुख हृषिकेश जाजू ने सरकार की नीतियों पर जानकारी दी। एमईएफ की कार्यप्रणाली की व्याख्या कर उन्होंने मासिक सत्र, क्षेत्रवार समूह, प्रशिक्षण व मार्गदर्शन, औद्योगिक दौरे और व्यापार प्रतिनिधिमंडल जैसी गतिविधियों का परिचय दिया।

निर्यात में 2000 करोड़ की वृद्धि

सीएमआईए के अध्यक्ष उत्सव माछर ने कहा है कि 66 पिछले वर्ष छत्रपति संभाजीनगर से निर्यात मात्रा में 2000 करोड़ रुपए की र वृद्धि हुई। सरकार कार्गो हब व ड्राई पोर्ट जैसी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करे जिससे निर्यात को बढ़ावा मिल सके।

आधार को मजबूत करने की अपील

इस पहल को उद्योग जगत से सहज प्रतिक्रिया मिल रही है। एमईएफ में 50 से अधिक सदस्य भाग ले चुके हैं। सीएमआईए ने स्थानीय उद्योगपतियों, निर्यातकों व नवोदित उद्यमियों से इस मराठवाड़ा के निर्यात आधार को मजबूत करने की अपील की है। इस सत्र में सुनील रायथत्ता, शिवप्रसाद जाजू, उत्सव माछर, मिहिर सौंदलगेकर, सौरभछल्लानी आदि उपस्थित थे। रवीश सोनी ने सत्र का संचालन किया।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

SBI Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए SBI में नौकरी का मौका, 1,538 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता व सैलरी

जरा याद करो कुर्बानी: नंदुरबार के 16 साल के शेर का जिगरा देख कांप उठे थे अंग्रेज, सीने पर खाईं थी 4 गोलियां

VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका! जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

ये सरकार कायर है...अब बातचीत नहीं, रांची में विधानसभा तक पहुंचे छात्र, देवेंद्र महतो बोले- फैसला चाहिए