औरंगाबाद

हनी ट्रैप में फंसाकर इंजीनियर से मांगी लाखों की फिरौती, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : शहर के इंजीनियर युवक (Engineer Youth) को एक महिला ने अपने जाल में फंसाकर पहले उससे शारीरिक संबंध (Physical Relation) बनाए। उसके बाद उसे हनी ट्रैप (Honey Trap) में फंसाकर 10 लाख रुपए की फिरौती (Extortion) मांगने का मामला शहर के सातारा पुलिस स्टेशन (Satara Police Station) क्षेत्र में सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी महिला सहित 27 वर्षिय इंजीनियर युवक सागर निवृत्ति फुंदे को अगवाह कर उससे 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने को लेकर 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। 

सातारा पुलिस स्टेशन के पीआई प्रशांत पोतदार ने बताया कि शहर के बालाजीनगर निवासी एक महिला ने फिर्यादी सागर निवृत्ति फुंदे निवासी फुंदे टाकली, तहसील पाथर्डी, जिला अहमदनगर को कुछ महीने पूर्व अपने जाल में फंसाकर उसके साथ प्रेम का नाटक कर शारीरिक संबंध बनाए। जिससे इंजीनियर युवक उस महिला के प्रेम की जाल में फंस चुका था। इसी का फायदा उठाकर महिला ने उसके शारीरिक संबंध के वीडियो बनाए। बाद में उक्त महिला ने अपने साथिदार प्रतिक सुधीर जाधव निवासी समर्थनगर, संजय पंडित जाधव निवासी खोकडपुरा, नकीब नसीर पटेल निवासी बीड बायपास रोड की मदद से इंजीनियर युवक को ब्लैक मेल करते हुए हनी ट्रैप में फंसाकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगनी शुरु की। 

पार्सल आने का बहाना कर बुलाया और फिर फिर्यादी को किया अगवाह 

19 दिसंबर को आरोपी संजय जाधव और प्रतिक जाधव ने फिर्यादी सागर फुंदे को पार्सल आने का बहाना कर उसे पटेल लॉन्स बीड बाईपास रोड पर बुलाया।  उसके बाद इन आरोपियों ने युवक को जबरदस्ती बीएम डब्ल्यू कार क्रमांक (MH 22 U 7777) में बिठाकर आरोपी प्रतिक जाधव ने फिर्यादी युवक को धमकाया कि वह मुंबई क्राइम ब्रांच का पीआई है और उसका नाम प्रदीप घुगे है। अगवाह करने के बाद उसे होटल पाटिलवाडा में लेजाकर यह चेताया कि उसके एक महिला के साथ शारीरिक संबंध है। तेरे खिलाफ मामला दर्ज करता हूं। फिर उससे जबरन 40 हजार से अधिक की रकम लूटी। साथ ही महिला के साथ जो संबंध बनाए है, वह मामला निपटाने के लिए 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती के पहले किश्त में 5 लाख रुपए देने के लिए धमकाया। इतनी रकम न होने के कारण आरोपियों ने फिर्यादी की बुलेट क्र. (MH 20 FH 6574) अपने पास रखकर जबरन टीटी फार्म पर हस्ताक्षर लिए। इस मामले में आरोपी नकीब नसीर पटेल भी शामिल था। 

जाल बिछाकर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार  

19 दिसंबर को हजारों रुपए लूटने के अलावा बुलेट अपने पास रखने के बाद भी मुख्य अभियुक्त प्रतिक जाधव और संजय जाधव फिर्यादी को 10 लाख रुपए की फिरौती में से पहले किश्त के 50 हजार रुपए देने के लिए धमका रहे थे। इन धमकियों से घबराकर युवक सागर फुंदे सातारा पुलिस थाना पहुंचा और उसने पीआई प्रशांत पोतदार को सारी हकीकत सुनाई। उसके बाद सातारा पुलिस ने जाल बिछाकर प्रमुख आरोपी प्रतिक जाधव और संजय जाधव को फिर्यादी से 25 हजार की फिरौती लेते हुए रंगे हाथें गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शहर के सीपी डॉ. निखिल गुप्ता, डीसीपी शिलवंत नांदेडकर, एसीपी विशाल ढुमे, पीआई प्रशांत पोतदार के मार्गदर्शन में एपीआई विनायक शेलके, पीएसआई देविदास शेवाले, संभाजी गोरे, अनिता फसाटे, एएसआय नंदकुमार भंडारे, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सातदिवे, सुनील धुले कारभार नलावडे, मनोज अकोले, भैरवी बागुल, सुनीता गोमलाडू, सिपाी दीपक शिंदे, सुनील पवार, रामेश्वर कवडे, कपिल खिल्लारे ने पूरी की।

कपिल शर्मा के शो में दिखेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी! पहली बार कोई मौजूदा कैबिनेट मंत्री बनेगा मेहमान

वीजा-फ्री एंट्री खत्म, फीस भी नहीं होगी वापस; मलेशिया जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए क्या बदलेगा?

Kal Ka Mausam: 20 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? चक्रवात अक्वान से बिगड़ेगा मौसम, IMD का अलर्ट

TVK विधायक VS Babu का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने